The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

देश के जाने-माने उद्योगपति का अनोखा सपना, चांद पर उतारना चाहते हैं थार-ई, देखें वीडियो

नई दिल्ली (एकता): भारत ने चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला पहला देश बनकर इतिहास रचा है। आपको बता दें कि देश के जाने-माने उद्योगपति Anand Mahindra चांद पर कुछ अनोखा करने की सोच रहे हैं। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि उनका सपना है वह चांद पर अपनी कार थार-ई उतारे।


31


महिंद्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो

मीडिया सूत्रों के अनुसार महिंद्रा ने ट्विटर (एक्स) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में लैंडर से थार-ई चांद की सतह पर उतरती दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट लैंड कराकर भारत ने इतिहास रचा है। हमारे Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह से कई सारा डेटा इकट्ठा किया हैं। अब चांद पर रात होने वाली है, तो उन्हें 14-15 दिनों के लिए सुला दिया गया है। रात के बाद जब चांद पर दिन होगा, तो लैंडर और रोवर को फिर से चालू किया जाएगा। भारत के चंद्रयान-3 की सफलता ने कई उम्मीदें जगा दी हैं। एक दिन ऐसा भी आएगा जब भारत चांद पर इंसान को भेजेगा।


 30


चांद पर अपनी कार थार-ई उतारना चाहते हैं Anand Mahindra

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन चांद पर कुछ अनोखा करने की सोच रहे हैं। वह चांद पर अपनी पॉपुलर कार थार-ई को उतारना चाहते हैं। महिंद्रा ने रविवार सुबह एक ट्वीट के जरिए छोटी सी वीडियो पोस्ट की। यह एक एनिमेशन वीडियो है, जिसमें चांद की सतह पर लैंडर से थार उतरती आपको दिखाई देगी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी महत्वाकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए धन्यवाद इसरो। महिंद्रा की पोस्ट पर यूजर्स ने कई कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर आप जिस तरह से इसरो और उसके मिशन को प्रमोट कर रहे हैं, यह सराहनीय है। कईयों उनके सपने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


29


जानिए कौन हैं आनंद महिंद्रा


वह एक भारतीय अरबपति व्यवसायी और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष हैं, जो एक विविध समूह है जो ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, कृषि व्यवसाय, वित्त, आतिथ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, रियल एस्टेट और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। महिंद्रा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रिय उपस्थिति के लिए भी जाना जाता है, जहां वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं।


आनंद महिंद्रा का बिजनेस क्या है?


Mahindra ग्रुप ने पहली बार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कारोबार शुरू किया। इसके बाद इसमें सॉफ्टवेयर कंपनी का निर्माण हुआ। आज महिंद्रा ग्रुप का बिजनेस 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है और इसमें कुल 137 कंपनियां रजिस्टर हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हैं जो करोड़ों के मालिक हैं।

Story You May Like