The Summer News
×
Thursday, 25 April 2024

Google पर गलती से भी न करे ये चीजें सर्च , अगर किया तो हो जाएगी जेल और होना पड़ेगा शर्मिंदा

(गीता कुमारी)


चंडीगढ़: दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजे है जिन्हे अगर आप गूगल पर सर्च करते है तो आपको जेल की हवा खानी पर सकती है और इससे भी बुरा आपको पूरी दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पर सकता है। इसीलिए आपको इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है जिन्हे आप गूगल पर सर्च नहीं कर सकते है ताकि आप भविष्य में ये गलती न करे।


इस डिजिटल दुनिया ने हमे हमारे सहूलियत के लिए बहुत कुछ दिया है जिसका इस्तेमाल हम रोजाना करते है। गूगल इन्ही सुविधाओं में से एक है जिसने हमारी जिंदगी काफी हद तक आसान कर दी है। आज हम गूगल के बिना एक पल नहीं रह सकते है। गूगल हमे दुनिया भर की तमाम जानकारिया बस एक क्लिक में दे देती है।


आज के समय में दिन भर में न जाने कितने लोग गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करते रहते है और जानकारिया हासिल करते है। लेकिन क्या आपको पता है की कुछ ऐसी चीजे है जिन्हे अगर आप गूगल पर सर्च करते है तो आपको जेल की हवा खानी पर सकती है जिनके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है ताकि आप भविष्य में ये गलती न करे।


तो आइये जानते है उन चीजों के बारे में जिन्हे हमे गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए। 


CRAIME PLANS :

अगर आप गूगल पर क्राइम से जुडी कोई चीज जैसे बम बनाना या बन्दुक तैयार करने जैसी तरिके सर्च करते है तो आप मुसीबत में पर सकते है। आप सुरक्षा एजेंसियों के निशने पर आ सकते है।

Child Pronography : वैसे तो भारत में तमाम पोर्न साइट्स बैन है। लेकिन चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक ऐसा टर्म है जिसे गूगल पर सर्च करने से आपके सामने बड़ी मुसीबत खरी हो सकती है।


MEDICAL ADVAICE :

अगर आप गूगल पर सर्च कर मेडिकल एडवाइस लेते है तो बड़ी मुसीबत हो सकती है। इससे आप जेल तो नहीं जाएंगे लेकिन हॉस्पिटल जरूर पहुंच सकते है।


इन चीजों के बारे में सर्च करने से आप मुसीबत में तो पड़ेंगे ही इसके साथ ही आपको पूरी दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पर सकता है। क्योकि गूगल आपके सर्च पैटर्न को याद रखता है और उसी के मुताबिक आपको एड्स दिखेंगी जो दुसरो के सामने पॉप आउट होकर आएंगी जो आपको दूसरे के सामने शर्मिंदा करेंगी।


Story You May Like