The Summer News
×
Thursday, 18 April 2024

NASA ने निकाला घरती का हीटवेव मैप, नील से लाल हो जा रही है धरती

(गीता कुमारी)


चंडीगढ़: Heatwave in World: पूरी दुनिया में पड़ रही गर्मी का NASA ने एक नक्शा निकला है। इस मैप को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। घरती पूरी तरह से लाल होइ पड़ी है। इस नक्शे में 46 साल में बढ़ी गर्मी का अंतर भी दिखाया गया है। नक्शे में सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप, एशिया और अफ्रीका दिखाई दे रही है।


13 जुलाई को NASA ने पूरी घरती का एक नक्शा निकाला है। नक्शे के मुताबिक घरती पूरी तरह से लाल होती नजर आ रही है। NASA के मुताबिक ४६ सालो में पर रही ये सबसे सख्त गर्मी है। जून और जुलाई 2022 में तापमान इतना बढ़ा कि यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मिडल-ईस्ट और एशिया के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। NASA ने पूरी दुनिया में पड़ रही गर्मी का नासा ने एक नक्शा निकला है जिसमे 46 सालो से घरती नील से लाल होती चली गई है। नक्शे में धरती के पूर्वी गोलार्ध के ऊपर सरफेस एयर टेंपरेचर दिखाया गया है, जो 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है।


NASA ने इस नक्शे को गोडार्ड अर्थ ऑब्जरविंग सिस्टम (GOES) के ग्लोबल मॉडल से प्राप्त डेटा से बनाया गया है। नक्शे में लाल रंग वाले गर्म और नीले रंग वाले ठंडे इलाके स्पस्ट तौर पर देखे जा सकते है। नाशा के मुताबिक इंसानों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन की वजह से लगातार जलवायु परिवर्तन हो रहा है और वैश्विक स्तर पर गर्मी बढ़ रही है। नक्शे में सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप, एशिया और अफ्रीका दिखाई दे रही है।


Story You May Like