The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

कॉमेडियन Sunil Grover का सोशल मीडिया पर मजेदार Video हो रहा वायरल, फैंस भी देख हुए हैरान

नई दिल्ली (एकता): Sunil Grover एक बेहतरीन अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने अपने दम पर एक दुनिया में अलग पहचान बनाई। वह टेलीविजन शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के किरदार में काफी फेमस हुए। वह लोगों को खूब हंसाते थे। वह अकसर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया। जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हुए।


17


आपने अकसर लोगों को कुएं से पानी भरते ही देखा होगा लेकिन इस वीडियो में आपको कुछ और ही देखने को मिलेगा। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे सुनील ग्रोवर कुएं से पानी भरते हुए अजीब सी हरकतें कर रहे हैं। वह अपनी बाल्टी से कुआं में पानी भर तो रहे हैं लेकिन जरा हटकर। वह खुद कुआं से पानी बाल्टी में भरते हैं और फिर वही पानी कुएं में डालते हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है। इको देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।


 18


कुछ यूजर्स को लग रहा है कि वो कुएं के पास औरतों को देखने के लिए इस तरह खड़े हैं। वीडियो में महिलाएं इस कुएं से पानी भरती दिख रही हैं। लास्ट में आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे उनकी बाल्टी कुएं में ही रह जाती है और रस्सी हाथ से छूट जाती है। सुनील बिल्कुल किसी बेचारे की तरह कभी सामने खड़ी महिला को तो कभी अपनी बाल्टी को निहार रहे हैं। सुनील ग्रोवर कभी सब्जियां बेचते तो कभी भुट्टा पकाते दिख चुके हैं।


16


'जवान' में दिखेंगे सुनील ग्रोवर


बता दें कि 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को गौरी खान के साथ गौरव वर्मा प्रड्यूस कर रहे हैं।

Story You May Like