The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

आपकी जिंदगी आसान कर देगा Google का ये कमाल का कीबोर्ड, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली (एकता): Google Search पूरी तरह से अपने-आप काम करने वाला सर्च इंजन है। जहां लोग खोज करते हैं कि क्या करना है, कहां जाना है और क्या खरीदना है। दुनिया में किसी भी प्रकार के सवाल का जवाब जानने के लिए गूगल का इस्तेमाल किया जाता है। जरा सोचिए, अगर फोन की स्क्रीन पर कीबोर्ड को कहीं भी सेट किया जाए तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा हो सकता है Google Gboard कीबोर्ड के साथ। बता दें कि आप अगर Google Gboard Keyboard का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कमाल के फीचर का एक्सेस मिल सकता है। खास बात यह है कि इस कीबोर्ड में फ्लोटिंग कीबोर्ड दिया गाय है जिसे आप अपने हिसाब से कहीं भी बदल सकते हैं। इसमें आपको कई फायदे भी मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं फ्लोटिंग कीबोर्ड क्या होता है।


3


जानिए क्या होता है फ्लोटिंग कीबोर्ड
आपको जानकर खुशी होगी कि आप कीबोर्ड को फोन की स्क्रीन पर अपने हिसाब से कहीं भी फिट कर सकते हैं। यही नहीं कीबोर्ड को रिसाइज भी कर सकते हैं। साथ ही थीम को भी चेंज कर सकते हैं। हालांकि Android Phone में तो यह बाय Default होता ही है।


Google Gboard Keyboard का इस्तेमाल कैसे करें
- इसका उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले यह App Install करनी होगी। आपको बता दें कि यह App पहले से ही फोन में उपलब्ध होती है। अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। यह ऐप iOS पर भी मौजूद है।
- इसके बाद आपको Setting पर जाना होगा। फिर Main Input Method के लिए गूगल कीबोर्ड को सेलेक्ट करना होगा।
- आप इससे कोई भी चैटिंग ऐप खोल सकते हैं।
- इसके बाद नीचे मैसेज बॉक्स पर टैप करें।
- आपको कीबोर्ड के चार डॉट्स दिखाई देंगे। इस पर आप टैप करें।
- आपको यहां कुछ Option मिलेंगे, जिसमें Floating भी होगा।
- आप इसको अपनी स्क्रीन पर भी खोल सकते हैं।


4


जानिए कैसे होगा कीबोर्ड ड्रैग

- आप भी शायद इस सवाल का जवाब जानना चाहते होंगे कि कीबोर्ड को ड्रैग कैसे कर सकते हैं। इसके लिए आपको ग्रे लाइन को इधर-उधर करना होगा।
- इसके लिए कॉर्नर को होल्ड करना होगा। इसके बाद यह उसी तरफ से ही रीसाइज होने लग जाएगा।
- Gboard यानी गूगल कीबोर्ड फ्री ऐप है। यह एक वर्चुअल कीबोर्ड ऐप है जिसमें प्रीडिक्टिव आंसर, ईजी सर्च, जीआईएफ को शेयर करना जैसे कई काम किए जा सकते हैं।


Know what is Google Keyboard ?


Google keyboard यानी Gboard मोबाइल के लिए लिए बनाया गया एक कीबोर्ड ऐप है। जिसके द्वारा आप टेक्स्ट टाइपिंग कर सकते हैं। ये ऐप Google के द्वारा ही बनाया गया है। इस ऐप में ऐसे अनगिनत फीचर्स आपको मिल जाएगा जो ओर किसी कीबोर्ड app में देखने को नहीं मिलेगा।


गूगल कीबोर्ड का नाम क्या है?


गूगल ने अपने iOS यूजर्स के लिए नए फीचर के साथ एक बेहद काम का 'कीबोर्ड एप' लॉन्च किया है। जिसका नाम 'Gboard' रखा गया है।

Story You May Like