The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

Gurmeet-Debina ने रोमांटिक अंदाज में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ' ट्रेन सीन को किया रिक्रिएट, फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट

नई दिल्ली (एकता): टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। बता दें कि इस दौरान कपल ने रोमांटिक अंदाज में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ' ट्रेन सीन को रिक्रिएट किया। हालांकि दोनों ने अपना खुद का ट्विस्ट डालते हुए काजोल और शाहरुख खान की भूमिका निभाई। जब गुरमीत 'चलती' ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़े तो देबिना ने अपना हाथ आगे बढ़ाया। यह सीन फैंस की पुरानी यादों के लिए फेमस है, इसको गुरमीत और देबिना ने फिर से नया बनाया। वहीं फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में गुरमीत को प्लेटफॉर्म पर दौड़ते हुए देखा जा रहा है और देबीना ट्रेन में चढ़ने के लिए गुरमीत की ओर अपना हाथ बढ़ाती है।


9


बता दें कि कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को कैप्शन देते हुए कहा, ''अपना खुद का #ddlj मोमेंट बना रही हूं। उन्होंने कपल की जमकर तारीफ भी की। फैंस ने उनके वीडियो पर कई कमेंट्स भी किए हैं, कुछ ने उन्हें सिमरन और राज नाम दिया। दोनों इस सीन में काफी क्यूट लग रहे थे। एक फैन ने कहा कि ट्रेन चल ही नहीं रही थी तो फिर गुरमीत को ट्रेन पकड़ने की इतनी जल्दी क्यों थी। मीडिया सूत्रों के
अनुसार दोनों अपनी बेटियों के साथ स्विट्जरलैंड घूमने आए हैं। एक्ट्रेस अपनी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।


6


जानिए कौन हैं गुरमीत चौधरी


गुरमीत चौधरी टीवी के बड़े स्टार्स हैं। वह एक भारतीय मॉडल टीवी कलाकर और अभिनेता है। उन्होंने मुंबई में अपनी जर्नी शुरू की। गुरमीत की शादी उनकी प्रेमिका देवोलिना से हुई। गुरमीत चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उनका पहला टेलीविजन रामायण था। जिसमें उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। वह गीत-हुई सबसे पराई, पुनर्विवाह, कोई आप सा ,खतरों के खिलाडी-डर का ब्लॉकबस्टर, नच बलिए, झलक दिखला जा जैसे शो किए। वह फिल्मों में भी नजर आए।


 11


देबिना बनर्जी ने कैसे की करियर की शुरुआत


जानकारी के मुताबिक देबिना बनर्जी भारतीय अभिनेत्री है। जो टेलिविजन और फिल्म में काम करती है। ये हिंदी फिल्म के अलावा तेलुगू ,तमिल, कन्नड़ जैसे फिल्म इंडस्ट्रीज में देखी गई है। इनका जन्म 18 अप्रैल 1983 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। इन्हें साल 2011 में आई एन डी टीवी धारावाहिक रामायण से कामयाबी मिली। इन्होंने इंडियन बाबू,अम्माईलु अब्बायिलू, नंजुंडी और पेरारासु जैसे फिल्मों में काम किया है।


 

Story You May Like