The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

Instagram और Facebook चलाने वालों के लिए बुरी खबर, अब यूजर्स को देने होंगे पैसे, जानें क्यों लिया गया फैसला

Instagram और Facebook चलाने वालों के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि अब आपको इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाने पर पैसे देने होंगे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग पेड वर्जन को लॉन्च करने का फैसला ले रहे है। अब आपको दोनों एप चलाने के लिए मजबूरी में पैसे देने पड़ेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले एलॉन मस्क की ओर से एक्स प्लेटफॉर्म के पेड वर्जन को लॉन्च किया गया था। अब मार्क जुकरबर्ग भी तैयारी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं लॉन्च की डेट और कीमत।


22


जानिए कब लॉन्च होगा नया App
बता दें कि मेटा की ओर से Instagram और Facebook के पेड वर्जन को कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में फिलहाल मार्क जुकरबर्ग ने कोई फैसला नहीं लिया है।


सबसे पहले यूरोपियन यूनियन में लॉन्च किया जाएगा Paid Service
खास बात यह है कि सबसे पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेड सर्विस को यूरोपियन यूनियन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद वह विभिन्न देशों में लॉन्च होगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही फ्री वर्जन भी जारी रहेगा। दोनों में फर्क बस इनता होगा कि फ्री वर्जन में ऐड देखने को मिलेंगे। दूसरे में नहीं। बता दें कि यूरोपियन यूनियन की जांच में देखने को मिला कि इन दोनों एप में यूजर्स के डेटा का गलत इस्तेमाल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार यूरोपियन की ओर से मेटा प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया गया। दिसंबर 2022 में इसकी जांच शुरू की गई थी। मेटा पर कई तरह के आरोप लगाए गए। अगर कंपनी डेटा एक्सेस नहीं करेगी, तो मेटा और इंस्टाग्राम के कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ेगा। इसी नुकसान की भरपाई के लिए मेटा पेड वर्जन सर्विस लॉन्च कर सकती है।


जानिए कौन हैं मार्क जुकरबर्ग
मार्क एलियट ज़ुकरबर्ग (Mark Elliot Zuckerburg, जन्म मई 14, 1984) एक अमेरिकेन उद्यमी और सामाजिक नेट्वोर्किंग साईट फेसबुक के सह-स्थापना के लिए प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के मालिक हैं। उन्होंने फेसबुक की स्थापना की और अब इसकी मूल कंपनी मेटा के सीईओ हैं। फेसबुक के अलावा, मेटा के उत्पादों में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और होराइजन मेटावर्स शामिल हैं।


25


डिजिटल मार्केट एक्ट
दरअसल मार्च 2022 में डिजिटल मार्केट एक्ट यानी डीएमए पास किया गया। इसमें मेटा जैसी कंपनियों को रेगुलेट करने के लिए कई सारे कानून जारी किए।


यूरोपीय यूनियन में कौन-कौन से देश आते हैं?

यूरोपीय संघ में 28 संप्रभु राष्ट्र हैं, जो सदस्य राष्ट्रों के तौर पर जाने जाते हैं:- आस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, ईटली, लातीविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवानिया।


 


(एकता)

Story You May Like