The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

Yuvraj Singh दूसरी बार बने पिता, पत्नी हेजल ने Baby Girl को दिया जन्म, क्रिकेटर ने फैंस के साथ यूं साझा की खुशी

दिल्ली (एकता): भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर फिर से खुशियां गूंजी। बता दें कि उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार क्रिकेटर ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी राजकुमारी की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, 'रातों की नींद उड़ गई थी। लेकिन बहुत खुबसूरत पल है। हमारी प्यारी सी परी ने हमारी फैमिली को अब पूरा कर दिया है।' इस पोस्ट के बाद हरभजन सिंह, ऋचा चड्ढा, अगंद बेदी, तनिषा मुखर्जी समेत तमाम सेलेब्स ने कपल को बधाई दी। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपने चेहते खिलाड़ी को मुबारकबाद दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक युवराज सिंह ने बताया कि इस बच्ची का नाम औरा रखा है। गौरतलब है कि पिछले साल ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था।


 14



कपल ने साल 2016 में की थी शादी


गौरतलब है कि युवराज सिहं और बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हेजल कीच साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले वह काफी समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों कपल ने शादी करने का फैसला किया। दोनों कपल पहली बार 25 जनवरी, 2022 को माता-पिता बने थे। युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह है। बता दें कि हेजल ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वह 'बिग बॉस 7' में भी दिखी दी। साल 2007 में उन्होंने तमिल फिल्म 'बिल्ला' से एक्टिंग डेब्यू किया था। सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में वह 'माया कपूर' के रोल में काफी फेमस हुई थीं।




Story You May Like