The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

जानिए क्या है Lakhpati Didi Yojana, PM मोदी कैसे बनाएंगे 2 करोड़ महिलाओं को लखपति, जानें पूरा प्लान

नई दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। बता दें कि वह अब 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए 15,000 महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के मेंबर्स को फार्म सेक्टर में ड्रोन के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने इस बात की घोषणा 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की थी। उन्होंने कहा था कि गांव की महिलाओं को सशक्त बनाने में खुद सहायता समूहों का बड़ा रोल है। इनसे देश की 10 करोड़ महिलाएं जुड़ी है।


4


सरकार कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर दे रही जोर


इस योजना में महिलाओं को ड्रोन ऑपरेट करने के साथ-साथ मरम्मत के बारे में भी बताया जाएगा। जिसके जरिए सरकार कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। पीएम का कहना है कि अगर आप महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ किसी गांव में जाएं तो आपको बैंक दीदी, आंगनवाड़ी दीदी और दवाइयां बांटने वाली दीदियां ही दिखाई देगी। अब पीएम ने ठान लिया है कि वह अपने सपने को साकार करेंगे। इसके लिए सरकार ने ड्रोन सर्विसेज को मंजूरी देने की तैयारी में है। यह योजना महिलाओं के लिए काफी सिद्ध होगी।


अब महिलाएं उड़ाएंगी ड्रोन


जानकारी के मुताबिक लखपति दीदी का कॉन्सेप्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का हिस्सा है। खास बात यह है कि महिलाओं को छोटे-मोटे काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाता है। हालांकि अप्रैल में सरकार ने इसके लिए ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में एसओपी जारी की थी।


जानिए क्या है लखपति दीदी योजना?


लखपति दीदी योजना देश में महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। जिसे शॉर्ट में एसएचजी कहते हैं। इन स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। लखपति दीदी योजना एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जो देश की 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारकर उन्हें लखपति बनाने के लिए लॉन्च किया जा रहा है। इससे महिलाओं को काफी फायदा भी होगा।


इस योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज


लखपति दीदी योजना 2023 के आवेदन के लिए अभी पोर्टल को ओपन नहीं किया है लेकिन फोटो ओपन होने से पहले आपके पास यह कागजात होने चाहिए। 



  • पैन कार्ड

  • आवेदक का आधार कार्ड

  • बैंक खाता पासबुक

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो।



लखपति दीदी योजना के जानिए क्या लाभ है?


इस योजना का उद्देश्य राज्य की लगभग 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाना है। खास बात यह है कि इसमें महिलाओं की सालाना आय एक लाख से ऊपर होगी।

Story You May Like