The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

जानिए UAE किसे देता है Golden Visa, 10 साल तक मिलते हैं यह फायदे, शाहरुख खान के साथ ये नाम भी हैं शामिल

नई दिल्ली (एकता): United Arab Emirates दुनिया के मशहूर Destination में से एक है। हमारे भारत के कई Investors और Businessmen इस देश में वीजा लेने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। अगर आप भी यूएई जाना चाहते हैं तो आपको वहां के लिए गोल्डन वीजा के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। बता दें कि यह वीजा इंवेस्टर्स, व्यवसायी, रिसर्चर्स, मेडिकल प्रोफेशनल और साइंस से जुड़े लोगों को यहां बसने या रहने की इजाजत देता है। खास बात यह है कि यूएई सरकार ने Economy को बढ़ावा देने के लिए टॉप टैलेंट्स को आकर्षित करने के मकसद से कई योजनाएं शुरू की। इनमें से एक योजना UAE Golden Visa है। इसके कई फायदे हैं। यह विदेशियों को संयुक्त अरब अमीरात में काम करने, रहने में भी योग्य बनाती है। ध्यान रखें कि अगर किसी और व्यक्ति को वीजा लेना होता है तो उसके पास एक नेशनल स्पॉन्सर होना जरूरी है। अगर आपके पास गोल्डन वीजा है तो आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि यह वीजा योजना साल 2019 में लागू हुई थी।


13


What is UAE Golden Visa ?
बता दें कि गोल्डन वीजा इंवेस्टर्स , रिर्सर्चस, स्टूडेंट्स को यूएई में 5 से 10 साल तक यहां रहने का परमिट देती है। सरकार ने लोगों को बनाए रखने के उद्देश्य से गोल्डन वीजा की शुरूआत की। यह आम ‘रोजगार वीजा’ है, जहां एमप्लॉयर द्वारा एक एम्प्लॉयी को स्पॉन्सर किया जाता है। खास बात यह है कि इसके होने से 3 साल तक वह यहां रह सकता है। इसकी कई सहूलियत हैं। यह वीजा 5 से 10 साल तक के लिए Residency देता है। इस वीजा के लिए अधिकारियों ने काफी कठोर नियम बनाए हैं।


12


जानिए क्या है गोल्डन वीजा के फायदा

गोल्डन वीजा के कई फायदे हैं। यह सुरक्षा यानी सिक्योरिटी वीजा है। सरकार ने कहा कि इससे Migrants और Investors को मूल रूप से यूएई में रहने से कई फायदे मिलते हैं।

- अगर आपके पास वीजा है तो आप 5 से 10 साल तक यूएई में रह सकते हैं।
- यहां पर हर किसी को 100 प्रतिशत ओनरशिप मिलती है।
- इस वीजा में व्यक्ति को नेशनल स्पॉन्सर ढूंढने की आवश्यकता नहीं होती।


यह व्यक्ति ले सकते हैं यूएई गोल्डन वीजा

यूएई में गोल्डन वीजा लेना तो आसान है। लेकिन इसके लिए Candidates को पेपर वर्क पूरा करना होता है। इसके अलावा इंवेस्टर्स और टैलेंटेड लोग 10 साल के वीजा के पात्र हैं, जबकि बिजनेसमेन और छात्रों को 5 साल का वीजा दिया जाता है।


गोल्डन वीजा की Eligibility मानदंड क्या है

इस वीजा की Eligibility मानदंड 10 साल है। इसके लिए आवेदन करने वाले निवेशकों का, यूएई की एक फर्म में पूंजी के रूप में कम से कम 20 करोड़ का सार्वजनिक निवेश होना चाहिए। इस वीजा को प्राप्त करने के लिए छात्र के मिनिमम ग्रेड 95 प्रतिशत और ग्रेजुएशन में कम से कम 3.75 के औसतन ग्रेड पॉइंट होने चाहिए। तभी वह 5 साल के यूएई रेजिडेंसी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।


How to apply for UAE Golden Visa

वीजा अप्लाई के लिए व्यक्ति को फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटीजनशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर जानकर आपको रिजल्ट के साथ एक मेल मिलेगा।

- अगर आपका Enrollment Accept हो जाता है, तो ई-मेल पर एक लिंक के जरिए आपको डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटीजनशिप एप्लीकेशन की Investigation करेगा और इसके बाद आपको गोल्डन वीजा मिल सकता है।


यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करने वाले Indian


 खास बात यह है कि कई Indian को यह वीजा दिया गया है। बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान पहले भारतीय सेलेब्स में से एक हैं, जिन्हें यूएई का गोल्डन वीजा मिला है। उसके बाद जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर और सलमान खान जैसे कई सितारों को 10 साल का गोल्डन वीजा मिला।


16

Story You May Like