The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

देश का सबसे अनोखा Railway Bridge, समुद्र के बीच से निकलती है ट्रेन, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग

दुनिया में बहुत सारे रेलवे ब्रिज हैं। जो कि अजीबोगरीब बने हुए हैं। इनमें से एक रेलवे ट्रैक ऐसा है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह भारत का ऐसा रेलवे ब्रिज है, जो समुद्र के ऊपर बना हुआ है, इसके बीच से ही ट्रेन गुजरती है। जो देखने में तो काफी रोमांचक लगता है, लेकिन जो सफर करता है उसकी सांसें अटकी रहती है। आपको आस-पास कोई भी ट्रेन, पेड़, पहाड़, खेत कुछ दिखाई नहीं देंगे, सिर्फ आपको अपने चारों तरफ पानी ही पानी दिखेगा। यह ट्रैक तमिलनाडु में स्थित है।

19


समुद्र के बीच से होकर गुजरती है ट्रेन


रामेश्वरम-पमबन रेलवे ब्रिज पर ट्रेन समुद्र के बीच से होकर गुजरती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह तीर्थ नगरी रामेश्वरम को समुद्र के रास्ते देश से जोड़ने वाला पंबन ब्रिज 100 साल से भी पुराना है। खूबसूरत ब्रिज को रेलवे ने अब रिटायर करने का फैसला कर लिया है। अब इसके साथ ही नया ब्रिज बनकर तैयार है। इसकी खासियत यह है कि यह ब्रिज बीच से ऊपर उठकर खुलता है।


22


2.05 किलोमीटर लंबा देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज


आप तस्वीरों में देख सकते है कि कैसे नाव को पार कराने के लिए ब्रिज को खोला गया। ये 2.05 किलोमीटर लंबा होगा। ये देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। इस ट्रैक पर यात्रा एक एडवेंचर्स एक्सीपीरियंस है। हालांकि कुछ यात्री यह नजारा देखकर काफी सहम भी जाते हैं। लेकिन उन्हें मजबूरी में सफर करना पड़ता है। कई बार समुद्र में उठने वाली लहरें सीधे ट्रेन से टकराकर गुजरती हैं। यह ब्रिज खुलकर क्रूजर और जहाजों को गुजरने की सुविधा भी देता है।


20


80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पुल पर गुजरेगी ट्रेन


गौरतलब है कि पुराने ब्रिज को खोलने के लिए कई व्यक्तियों को खड़े होकर हाथों से स्ट्रिंग रोलिंग मशीन चलानी पड़ती थी लेकिन अब यह अपने आप ऑटोमैटिक लिफ्ट मशीन के जरिए खुलेगा। पुराने ब्रिज में 147 पिलर हैं जबकि नया ब्रिज 101 पिलर्स पर बनाया गया है। 1964 में साइक्लोन के कारण पमबन ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि, मरम्मत के बाद इसे फिर से शुरू किया गया है। ट्रेन की रफ्तार कम रहेगी। अब नए पुल पर ट्रेन की स्पीट 80 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रहेगी। ट्रेन ज्यादा रफ्तार में नहीं चलेगी। ये नजारा अब देखने लायक होगा।


23


(एकता)

Story You May Like