The Summer News
×
Sunday, 12 May 2024

पाँच प्यारो व गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवाई में निकला नगर कीर्तन

-दशमेश अखाड़ा की गतका टीम ने गतके के जौहर व कला को दिखा लोगों को किया आकर्षित 


-श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूलो की वर्षा कर वि लंगर लगा किया नगर कीर्तन का स्वागत 


लुधियाना,14 जनवरी (दलजीत विक्की) गुरुद्वारा श्री सिंह सभा फोकल प्वाइंट स्थित फेस-2 से गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में निकाला गया। इस दौरान जहां नगर कीर्तन में विभिन्न गतका पार्टी के युवाओं ने अपने जौहर दिखाए, वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के साथ चल रही सुखमणि सेवा सोसायटी की महिलाओं ने शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। 


         जानकारी देते गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सविंदर पाल सिंह रितु,प्रधान गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह अज्जू ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह 12 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ अर्बन एस्टेट फेस-2,अर्बन एस्टेट फेस-1,अयप्पा मंदिर,एच.ई.कालोनी,एच.एम.कालोनी, मैट्रो, र्बन एस्टेट फेज 2 रायन इंटरनैशनल स्कूल होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचा जहां नगर कीर्तन का समापन हुआ। इस दौरान शिअद जिला प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों नगर कीर्तन में विशेष तौर पर पहुंच श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने नतमस्तक हुए।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से उन्हें सिरोपा पहना सम्मानित किया गया। 


नगर कीर्तन का लोगो और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर व लंगर लगा स्वागत किया।नगर कीर्तन में मौजूद एच. एल.कालोनी की दशमेश अखाड़ा की गतका टीम के युवकों ने अपने गतके के जौहर व कला को दिखा लोगों को आकर्षित किया। वहीं गुरु द्वारा साहिब की सुख्खमणि सेवा सोसायटी की महिलाओं व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा शब्द गायन कर सतनाम श्री वाहेगुरु व जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जैकारे लगाए। 


      आज इस मौके पर सविंदर पाल सिंह रितु, प्रधान गुरदेव सिंह,अमनदीप सिंह डंग(लक्की),जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह ज़िम्मी,प्रभजोत सिंह राजू कालड़ा,हरमिंदर सिंह बेदी,सुरिंदर सिंह घई, हरप्रीत सिंह अज्जु,प्रभजीत सिंह,भगवंतसिंह,आर.पी.सिंह,प्रीतपाल सिंह,कुमारजीत सिंह,बाबा निहाल सिंह,चरणजीत सिंहकालड़ा,दिलबाग सिंह,राकेश गर्ग,इंद्रपाल सिंह मिंकू सहित भारी गिनती में श्रद्धालु नगर कीर्तन में शामिल हुए।

Story You May Like