The Summer News
×
Friday, 03 May 2024

मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना, विक्रमादित्य सिंह बैठक के लिए पहुंचे मंडी

मंडी :धर्मवीर ( TSN)- लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता करने के लिए मंडी में पहुँच चुके हैं। बता दें की लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस पार्टी की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। यहां से कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह का मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की पूरी पूरी संभावना है। ऐसे में बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां प्रतिभा सिंह के लिए पृष्ठभूमि तैयार करना शुरू कर दी है।


 पूरे प्रदेश सहित मंडी संसदीय क्षेत्र की बात करें तो यहां भी कई नेता नेता व पदाधिकारी पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी का रुख कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के कुनबे को फिर से एकजुट करना मंत्री विक्रमादित्य सिंह के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। मंडी में आयोजित इस बैठक के दौरान विक्रमादित्य सिंह जहां पदाधिकारी के साथ चुनावी रणनीति तैयार करेंगे, वहीं मंडी सभी पदाधिकारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि 2021 के लोकसभा उपचुनाव में यहां से प्रतिभा सिंह चुनाव जीतकर संसद पहुंची थी। हालांकि अभी कांग्रेस पार्टी की ओर से हिमाचल की चारों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह के चुनावी मैदान में उतरने की पूरी संभावना है।

Story You May Like