The Summer News
×
Friday, 03 May 2024

महेश्वर सिंह, अजय राणा व रामलाल मारकंडा ने BJP मंडी संसदीय क्षेत्र कार्यकर्ता बैठक से किया किनारा

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत आज मंडी जिला मुख्यालय पहुंच गई है। इस दौरान कंगना रनौत का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं कंगना का पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल सहित सभी भाजपा नेता भी मौजूद रहे। वहीं कंगना और अन्य भाजपा नेताओं के साथ भीमाकाली माता के दर्शन किए।


 



बता दें कि भीमाकाली मंदिर परिसर में संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद हैं। लेकिन बैठक में महेश्वर सिंह, अजय राणा व रामलाल मारकंडा नहीं पहुंचे हैं। इससे कहीं न कहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी भी सामने आई है।

Story You May Like