The Summer News
×
Sunday, 28 April 2024

जयराम ठाकुर बोले.चार जून को एक नहीं दो सरकारें बनेगी.. ये सिर्फ लोकसभा नहीं हिमाचल में नई सरकार चुनने का भी अवसर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल की जनता आने वाले चार जून को एक नहीं दो सरकारें चुनने जा रही है। ये मात्र लोकसभा का चुनाव नहीं है। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जनता 14 महीनों की सरकार को चलता कर नई सरकार चुनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जितना मर्जी जोर अपनी सरकार बचाने के लिए लगा लें लेकिन ये झूठी सरकार टिकने वाली नहीं है क्योंकि आज से ठीक एक माह पहले ही ये कांग्रेस सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। अपने गृह क्षेत्र सराज के थुनाग में आयोजित भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यह दावा किया। उन्होंने कहा की ये मात्र लोकसभा नहीं हिमाचल में नई सरकार चुनने का भी अवसर है।


 


इस्तीफे स्वीकार होने की राह देख रहे निर्दलीय विधायक


जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद आज मुख्यमंत्री सुक्खू के कारण ही ये परिस्थितियां प्रदेश में बनी है क्योंकि उनके कामकाज के तौर तरीकों से न उनके अपने विधायक खुश हैं और न कांग्रेस संगठन। कांग्रेस के लोग ही उनके काम पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में भाजपा को दोष देना कांग्रेसी नेता बंद करें। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के कारण कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही चुनाव लडने से दूर भाग रही है। कह रही है कि काम न होने से कार्यकर्ता नाराज हैं। उनके कैबिनेट सहयोगी ही इस यारों की सरकार से परेशान हैं और रोते हुए कैबिनेट से बाहर भाग रहे हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस सरकार के दमन से तंग आकर एक सप्ताह पहले इस्तीफा अपनी सदस्यता से दे दिया है लेकिन विस अध्यक्ष ने उसे स्वीकार नहीं किया है। अब पता चला है कि सरकार बचाने के लिए वे भी विदेश भाग गए हैं जबकि इधर इस्तीफे स्वीकार होने की निर्दलीय विधायक राह देख रहे हैं।

Story You May Like