The Summer News
×
Friday, 03 May 2024

कंगना के लोकसभा चुनाव न लड़ने की सलाह पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया ये जवाब

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत द्वारा प्रतिभा सिंह को लोकसभा का चुनाव न लड़ने को लेकर दी गई सलाह पर प्रतिभा सिंह ने पलटवार किया है। सुंदरनगर में पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि करती रहेंगी। कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने का जब भी आदेश दिया है तो उन्होंने मैदान में उतर उसका डटकर सामना किया है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के दो महीने बाद ही हाईकमान के आदेशों पर उपचुनाव लड़कर जीत दर्ज की। अगर इस बार भी हाईकमान उम्मीदवार बनाता है तो वे चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।


 


 


हाईकमान के आदेश पर मंडी से चुनाव लड़ने के लिए हूं तैयार


प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के बीते 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों में जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस सरकार ने अपने मैनिफेस्टो में दी गई गारंटियों को पूरा किया है और अन्य गारंटियों को पांच वर्ष के कार्यकाल में पूरा किया जाएगा। लेकिन अफसोस की बात यह है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश कि कोई मदद नहीं की। इसके बावजूद प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू ने आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज जारी किया। प्रदेश के लोग समझदार हैं। लोग जानते हैं कि किस पार्टी ने उनकी मदद की है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों के साथ प्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों में भी जीत दर्ज की जाएगी।

Story You May Like