भाजपा महा मंत्री तरुण चुग ने किया तरणजीत संधू के हक़ में प्रचार
प्रदेश के लोग शिक्षित और समझदार...भाजपा की राजनीति के शिकार नहीं होने वाले- कांग्रेस प्रवक्ता
बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- बिलासपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है। अभी इन्होंने पूरी कोशिश की थी, लेकिन यह असफल हुए। क्योंकि, यहां के लोग शिक्षित हैं और समझदार हैं। लोग भाजपा की राजनीति के शिकार नहीं होने वाले हैं। इनकी राजनीति को लोगों ने जान लिया है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा में न कोई विचार है और न विचारधारा है। भाजपा का नेतृत्व अहंकार में डूबा है। जिसके चलते वह लोकतंत्र का हनन करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस तरह से भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है, यह इनकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है। भाजपा ने ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को दरकिनार किया है। जिन्हें उन्होंने पिछले चुनावों में मैदान में उतारा था। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा की हालत खराब है।