The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

TISS Recruitment 2023: इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई

दिल्ली (एकता): आज के समय में नौकरी पाना ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि नौकरियां कम है और युवाओं की आबादी ज्यादा है। युवा नौकरी की तलाश में परेशान घूम रहे हैं। जो उम्मीदवार नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। उनके लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) की ओर से कई पद पर भर्तियां निकाली गई है। इस अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर जल्द आवेदन कर सकते हैं। 


मीडिया सूत्रों के अनुसार संस्थान में बम्पर पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जो लोग इस नौकरी के इच्छुक हैं वह आवेदन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक साइट tiss.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी लास्ट डेट 19 सितम्बर 2023 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 113 पद भरे जाएंगे। इनमें अकाउंटेंट, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आदि पद शामिल हैं।


योग्यता: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से पदानुसार इंटरमीडिएट/संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन / पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।


सैलरी: अभ्यर्थियों को उनके पद के अनुसार 30,000 से लेकर 70,000 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेंगी। इन पद पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया / व्यक्तिगत साक्षात्कार/ लिखित परीक्षा आदि के आधार पर किया जाएगा।


टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस कैसा है?


TISS मुंबई जिसे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के नाम से भी जाना जाता है, मुंबई में एक मल्टी-कैंपस रिसर्च यूनिवर्सिटी है। एनआईआरएफ 2023 द्वारा TISS मुंबई को विश्वविद्यालय श्रेणी में 98वां और समग्र श्रेणी में 197 वां स्थान दिया गया है।

Story You May Like