The Summer News
×
Sunday, 19 May 2024

Shinzo Abe Death : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हार गए जिंदगी की जंग, गोली लगने से हुई मौत

गीता कुमारी


चंडीगढ़: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे {shinzo abe} आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए. भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे आबे को हमलावरों ने गोली मारी थी, जिसके बाद शिंजो आबे का नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. 6 घंटे बाद उन्होंने आखिरी सांस ली.


टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज अपनी जिन्दगी की आखरी सांस ली है और वो इस दुनिया को अलविदा कह चुके है। उन्हे भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे जब वो भाषन दे रहे थे तभी सभा में मौजुद एक हमलावर ने उनपर गोली चला दी। खबरों के मुताबिक उन्हे सीने में दो गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हे मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल  में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होने गोली लगने के 6 घंटे बाद अपनी आखरी सांस ली।


गोली लगने के बाद अंगो ने काम करना कर किया था बंद:


गोली लगने के बाद जब उनका इलाज चल रहा था तब उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। डाक्टर उन्हे बचाने की कोशिश कर रहे थे पर उनके अंगो ने काम भी करना बंद कर दिया था।


गोली चलाने वाला हुआ गिरफ्तार:


रॉयटर्स की ताजा जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है. 42 साल के हमलावर के पास से गन बरामद हुई है.


Story You May Like