The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

इस नए लुक में Shah Rukh ने बेटी सुहाना के साथ तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के किए दर्शन, Video हो रहा वायरल

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट हैं। हाल ही में 'जवान' की रिलीज से पहले शाहरुख अपनी बेटी सुहाना और नयनतारा के साथ तिरुपति के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। जिसका वीडियो वायरल भी वायरल हो रहा है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंदिर में दर्शन करने के बाद वह अपने फैंस को ग्रीट करते नजर आ रहे हैं।


1


व्हाइट कलर के कपड़ों में नजर आए किंग खान


शाहरुख खान काफी समय बाद इस लुक में नजर आए। जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए। बता दें कि उन्होंने व्हाइट कलर के कपड़े पहने थे। सुहाना खान और नयनतारा भी व्हाइट सूट में नजर आईं। 


3


गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख जम्मू-कश्मीर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी गए थे। शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उन्होंने अपने चेहरे को कवर कर रखा था ताकि कोई उन्हें पहचान ना पाए। उन्होंने हुडी से अपना सिर कवर कर रखा था साथ ही मास्क लगा रखा था।


6


7 सितंबर को सिनेमाघरों में हो रही रिलीज


शाहरुख की फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। इसी के साथ फिल्म में एक्शन सीक्वेंस और लीड रोल में नजर आए शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति की जमकर तारीफें भी की गई हैं। 


5


 


फिल्म के पोस्टर के साथ शेयर किए इस रिव्यू में कहा गया है,'जवान बेहद दिलचस्प क्राइम से भरी फिल्म है, जिसमें अलग-अलग एंगल है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांच और अन्य चीज़ों के साथ एक भरपूर मनोरंजक हैं।'


 

Story You May Like