The Summer News
×
Tuesday, 30 April 2024

कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष लीना टपारिया अपने समर्थकों सहित हुई भाजपा में शामिल

लुधियाना,13 अप्रैल(दलजीत विक्की) भाजपा लुधियाना लोकसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू के चुनाव प्रचार को उस समय भारी सफलता मिली जब महिला कांग्रेस पंजाब की उपाध्यक्ष व लुधियाना से तीन बार ज़िला अध्यक्ष रही कांग्रेस नेत्री लीना टपारिया वैशाखी के मौक़े पर लुधियाना से लोकसभा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू और लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की उपस्थिति में अपने परिवारिक सदस्यों और साथियों समेत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।इस दौरान उनके साथ लुधियाना पूर्वी से पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग टपारिया,आशीष टपारिया,अरुणा टपारिया,राकेश कुमार,विजय कुमार, गगन सोहल,रणधीर सिंह और गगन सोहल भी भाजपा में शामिल हो गये।
ज़िक्रयोग है टपारिया कट्टर कांग्रेस परिवार से हैं और राज्य इकाई में महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर थीं।इसके अलावा टपारिया के परिवार के सदस्य 2017 से 2022 तक कांग्रेस पार्षद रहे।इससे पहले लुधियाना पूर्वी से पहले ही कांग्रेस पार्षद पल्लवी विपन विनायक, वरिंदर सहगल और गुलशन हैप्पी रंधावा भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
श्रीमती टपारिया का भाजपा में स्वागत करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि श्रीमती टपारिया के भाजपा में आने से साफ पता चलता है कि कांग्रेस के नेताओं और कैडर ने स्वीकार कर लिया है कि भारत और लुधियाना का भविष्य भाजपा है।भाजपा आपकी टीम के साथ आपका स्वागत करती है और आपके शामिल होने के बाद पार्टी लुधियाना में और अधिक मजबूत होगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि महिलाएं किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होती हैं। वे ही हैं जो घर-घर जाकर प्रचार करती हैं, मतदाताओं से सीधे संपर्क करते हैं। लीना टपारिया का भाजपा में स्वागत करते हैं।
इस दौरान भाजपा में शामिल होने पर बोलते हुए लीना टपारिया ने कहा कि आज पूरा देश में 'अब की बार 400 पार' का जादू चला रहा है मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियां और समाज के हर वर्ग के लिए किए गए कार्य।के प्रति आकर्षित हैं।केवल भाजपा ही मात्र एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो भारत में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।उन्होंने कहा कि कि रवनीतसिंह बिट्टू को लुधियाना से विजयी बनाने के लिये दिन रात कड़ी मेहनत करेंगी और और घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जन हितैषी योजनाओं का प्रचार करेंगी।

Story You May Like