ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਚ ਆਪ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪੱਪੀ ਦੇ ਹੱਕ ਚ ਰੱਖੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਧਾਰਨ ਲੱਗੀਆਂ ਰੈਲੀ ਦਾ ਰੂਪ
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना ने जीता गोल्ड मेडल
बर्मिंघम 7 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय खिलाड़ी अब तक कुल 40 पदक जीत चुके हैं। साथ ही भारत के गोल्ड मेडल्स की संख्या भी 13 हो चुकी है।
देर रात भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने अपने फाइनल मैच में नाइजीरियन प्लेयर को 12-10, 11-2, 11-9 से हराया। बता दें कि भाविना इस पूरे टूर्नामेंट में अजय रही। वही आज होने वाले मुकाबलों में भी भारत को स्वर्ण पदकों की उम्मीद है। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम तथा महिला क्रिकेट टीम अपने फाइनल खेलेगी