ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਨੇ ਹਲਕਾ ਦਾਖਾ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀਆਂ ਤੂਫਾਨੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ, ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜਿੱਤ ਦਾ ਦਵਾਇਆ ਭਰੋਸਾ
RJD के समर्थन से नितीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा किया पेश
पटना 9 अगस्त : जैसा कि पहले से तय माना जा रहा था बिहार के अंदर सरकार का तख्तापलट लगभग तय हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही नई सरकार गठन के लिए दावा भी पेश कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने राज्यपाल को 160 MLA के समर्थन होने का दावा पेश किया है। इस तरह से नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारने जा रहे हैं। वही इस पर बीजेपी नेता मंगल पांडे ने कहा है कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया था। और यह जनादेश लालू यादव के खिलाफ था। लेकिन नीतीश कुमार ने सबकुछ दरकिनार कर एक बार फिर नई सियासी पारी खेलती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नई सरकार में तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री होंगे साथ ही उन्हें गृह मंत्रालय भी दिया जाएगा। अब यह देखने वाली बात होगी कि यह नहीं सरकार कितने दिन चल पाती है या केंद्र से ने कितना सहयोग मिलता है।