The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है जन्माष्टमी पर बनाई जाने वाली ये स्पेशल रेसिपी, घर बैठे मिनटों में ऐसे करें तैयार

दिल्ली (एकता): पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस दिन कई तरह की मिठाइयां बनाते हैं। भगवान श्री कृष्ण के लिए इस दिन भोग लगाने के लिए कई तरह का प्रसाद बनाया जाता है। इनमें से एक चीज़ ऐसी हा जो कि कृष्ण को काफी पसंद है। इस मिठाई का भोग सबसे पहले लगाया जाता है। जो कि हमारी सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। लोग इसे खास दिन या व्रत-उपवास के दिन ही बनाते हैं। धनिया को फल और सुपरफूड माना जाता है। आइए जानिए इस स्पेशल रेसिपी का क्या नाम है। यह धनिए की पंजीरी के नाम से काफी मशहूर है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होती है।


23


आइए जानते हैं सेहत के लिए धनिया पंजीरी के फायदे:-


धनिया की पंजीरी शरीर के कई रोगों को लिए फायदेमंद है। इससे यूरीन इंफेक्शन दूर होता है। यह दिल की सेहत के लिए अच्छी होती है। दिमाग को मजबूत रखती है। इसमें जो-जो चीजें डलती हैं वह उससे शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। सूखा नारियल वेट लॉस में काफी मददगार साबित होता है।


मिनटों में घर बैठे तैयार करें धनिया पंजीरी


100 ग्राम धनिया पाउडर, डेढ़ टेबल स्पून घी, 100 ग्राम मखाने, 50 ग्राम नारियल बुरादा, 10 बादाम, 10 काजू, 1 चम्मच खसखस, 100 ग्राम चीनी।


14


जानें बनाने की विधि


पहले आप धनिया को गर्म कर बारीक पीस लें। फिर चीनी को भी पीस लें। अब आप 1 टेबल स्पून घी में धनिया पाउडर को अच्छी तरह भून लें। मखाने को भी घी में भून कर कूट लें। बचे हुए घी में ड्राय फ्रूट्स, खसखस और नारियल बुरादे को भी लो फ्लेम में हल्का भूने। खसखस को थोड़ा कूट लें। धनिया पाउडर, ड्राय फ्रूट्स, कुटे मखाने, कुटी खसखस, नारियल बुरादे, चीनी पाउडर आदि को अच्छी तरह मिक्स कर लें।



19


जन्माष्टमी का प्रसाद क्या होता है?


कहते हैं कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाया जाता है। कान्हा की पूजा में पंचामृत जरूरी माना जाता है। दरअसल श्रीकृष्ण को धनिया अति प्रिय है, जिसके कारण उन्हें उनके जन्मोत्सव के दिन पर धनिया पंजीरी का प्रसाद भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। जब कोई पंजीरी का प्रसाद चढ़ाता है तो भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा भक्तों पर बनी रहती है।


पंजीरी का मतलब क्या होता है?


पंजीरी एक प्रकार की मिठाई है, जो आंटे को घी में भूनकर उसमें धनिया, सोंठ, जीरा आदि मिलाकर बनाई जाती है।


पंजीरी खाने से क्या फायदा होता है?


इससे पाचन और पेट संबंधी समस्याएं ठीक रहती है। अकसर लोग इसका सेवन करते हैं। असल में पंजीरी में मौजूद घी में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है, जो गैस की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

Story You May Like