The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का हो अहद

यू.एन. की रिपोर्ट के संकेत हैं शर्मसार करने वाले


चंडीगढ़ : पृथ्वी को भारतीय संस्कृति में ‘माता’ के समान पूज्य म‍ाना गया है। पृथ्वी इस संसार के समस्त प्राणियों की पालनहार है। चाहे वे मनुष्य हों या पशु  पक्षी और जीव-जंतु. गुरबाणी में भी पर्यावरण यानि प्रकृति को सर्वोपरि मान कर कहा गया “पवन गुरु  पानी पिता माता धरत… धरती को महत्वपूर्ण मानते हुए इसे माता का दर्जा दिया गया है।


पृथ्वी हमें माता की तरह पालती है, तो अपनी इस माता – पृथ्वी -की रक्षा करना भी हमारा धर्म है। आज ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ है। बावन वर्ष पूर्व पृथ्वी को रहने लायक बना रहने देने का संदेश देने के लिए शुरू  हुआ था पृथ्वी दिवस मनाया जाना। धरती माता को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने, उसकी रक्षा, संरक्षण हर पीढ़ी का दायित्व है.वर्ल्ड अर्थ डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है. ये एक दिन ऐसा मौका होता है जब करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे कि क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए प्रयास को लेकर जयादा जागरूक होते हैं।


लेकिन धरती माता के संरक्षण को लेकर आई यू.एन. की रिपोर्ट पर नज़र डालें , तो यह हम भारतीयों को शर्मसार करती है। हम भारत वासी अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व करते हुए ये तो कहते हैं की पृथ्वी मात्र धरती नहीं बलकि हमारी माता है लेकिन उसका ध्यान रखने के लिए हम अन्य मुल्कों के लोगों से बहुत पीछे हैं। यू. एन. की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में per head 8953 वृक्ष हैं तो हमारे यहाँ  प्रति वयकति मात्र 28. है ना हैरान करने वाली और शर्मसार करने वाला तथ्य ? रशिया में per head 4461, यू.ऐस.ए.में 716 और चाईना में per head 102 वृक्ष हैं और वहीं भारत में सिर्फ 28. विश्व में सब से कम. बता दें कि गलोबल वारमिंग पर्यावरण को असंतुलित कर रहा है। हर 5 वर्ष बाद तापमान 1 डिग्री सैलसियस और अधिक गर्म हो जाता है। पर्यावरण को बचाने के लिए आओ विश्व पृथ्वी दिवस को पेड़ लगाकर, सड़क के किनारे कचरा उठाकर, लोगों को टिकाऊ जीवन जीने के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके सेलिब्रेट करें।


हर साल अर्थ डे के मौके पर एक थीम रखी जाती है. इसबार पृथ्वी दिवस 2022 का विषय ‘हमारे पृथ्वी में निवेश करें’ है, यानी कि हर व्यक्ति जो भी पृथ्वी के लिए निवेश कर सकता है, उसे वो काम जरूर करना चाहिए, क्योंकि पृथ्वी सुरक्षित है, तो हम सब भी सुरिक्षत हैं. हमें आगामी मानसून के दौरान प्रति वयकति 5 वृक्ष लगाने होंगे और उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी होगी.


Story You May Like