The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

इस राज्य में आम जनता को मिला बड़ा तोहफा, जानिए LPG Cylinder पर कितनी मिलेगी छूट

दिल्ली (एकता): देश में महंगाई की मार से आम जनता बुरी तरह प्रभावित है। तेल-सब्जियों से लेकर खाने-पीने की चीजों के दाम में बेतहाशा वृद्धि ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। देश में एलपीजी से लेकर अन्य खाद्य पदार्थों पर लगातार बढ़ती महंगाई के बीच जो जनता काफी परेशान उन्हें अब सरकार ने राहत दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने पहले LPG Cylinder पर सब्सिडी का ऐलान किया। उसके बाद राज्य सरकारें भी अपनी ओर से कोशिश कर रही हैं। इस सब्सिडी का लाभ पूरे देश के ग्राहकों को मिलेगा। खास बात यह है कि इस सब्सिडी का ज्यादा फायदा गोवा के लोगों को होने जा रहा है। वहां लोगों को अब डबल फायदा होगा। यहां लोगों को एलपीजी सिलेंडर कम दाम में मिलेंगे।


6


जानिए कैसे ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी
जानकारी के मुताबिक आम लोगों को यह राहत गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपाद वाई नाइक ने दी। दरअसल उन्होंने एक दिन पहले पहले पणजी में एलपीजी सिलेंडर पर financial मदद की योजना की शुरुआत की। आपको अब सिलेंडर भराने पर हर महीने 275 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इसका हर कोई लाभ उठा सकता है।


गोवा में मिलेगी आम लोगों को सब्सिडी में छूट
खास बात यह है कि यह सब्सिडी केंद्र सरकार के सब्सिडी के ऊपर से है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी का ऐलान किया था। राशन कार्ड धारकों को अब एलपीजी सिलेंडर पर 475 रुपए की सब्सिडी का फायदा मिलेगा।


लोगों को नरेंद्र मोदी ने दिया तोहफा
प्रधानमंत्री ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी का ऐलान करते हुए इसे रक्षाबंधन का लोगों को तोहफा बताया है। आपको जानकर खुशी होगी कि यह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दर अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त छूट है।


जानिए कितने घटे कमर्शियल सिलेंडर के दाम
इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी कटौती हुई है। अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम होकर 1,522.50 रुपए रह गई है।


LPG में कौन सा गैस होता है?
घरेलू गैस में ब्यूटेन व प्रोपेन गैस का उपयोग किया जाता है। जिसे एलपीजी गैस भी कहा जाता है। हालांकि घरेलू गैस में एलपीजी गैस का इस्तेमाल किया जाता है।


एलपीजी के क्या लाभ है?
LPG गैस का सबसे ज्यादा प्रयोग घरों में खाना बनाने के लिए किया जा सकता है। बता दें कि इस गैस को हम अपने वाहनों में ईधन के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं। यह डीजल और पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ती होती है।


 

Story You May Like