The Summer News
×
Friday, 17 May 2024

राहत भरी खबर: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली (एकता): पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर फिलहाल लोगों को राहत मिली है। देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि भारत में तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स को जारी करती हैं। वहीं कुछ शहरों में Fuel Rates भी बढ़ें हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत में गिरावट आई है। गौरतलब है कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी गिरावट दर्ज नहीं हुई। चेन्नई में कीमतें बढ़ी हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे महंगा बिक रहा है।  


5


इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल 


नोएडा- पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 96.76 रुपए और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 89.93 रुपए मिल रहा है।


गुरुग्राम में पेट्रोल 108.40 रुपए व 13 पैसे सस्ता और डीजल 89.84 रुपए लीटर मिल रहा है।


पुणे- पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 106.20 रुपए, डीजल 33 पैसे सस्ता होकर 92.71 रुपए है।


आगरा- पेट्रोल 96.20 रुपए और डीजल 89.37 रुपए लीटर बिक रहा है। यहां 12 पैसे सस्ता हुआ है।


अहमदाबाद में पेट्रोल 9 पैसे सस्ता (96.42) रुपये और डीजल 8 पैसे सस्ता होकर (92.17) रुपए लीटर मिल रहा है।


अजमेर- 29 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपए पेट्रोल और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 93.35 रुपए है। 



जानिए कैसे चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का दाम


ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को मैसेज के जरिए चेक करने की सुविधा देते हैं। BPCL के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजे। वहीं इंडियन ऑयल के दाम पता करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। कुछ ही समय बाद आपको सही रेट पता चल जाएंगे।


 6


क्रूड ऑयल का मतलब क्या होता है?



प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले शिलारस को अपरिष्कृत तेल (Crude Oil) कहते हैं जो काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। इसके प्रभाजी आसवन (फ्रैक्शनल डिस्टिलेशन) से केरोसिन, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस, वेसलीन,तारकोल ल्यूब्रिकेंट तेल इत्यादि प्राप्त होते हैं।

Story You May Like