The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

कंधे और गर्दन के दर्द से परेशान हैं तो आपको राहत दिला सकती हैं ये आसान Exercise  

आजकल ज्यादातर लोग कंधे और गर्दन के दर्द से परेशान रहते हैं। ये समस्या कई बार गलत लाइफस्टाइल, गलत उठने-बैठने या गलत पोजीशन में सो जाने के कारण होती है। अक्सर ज्यादा कामकाज और गलत पॉश्चर के चलते गर्दन और कंधे में अकड़न की समस्या हो जाती है। मसल्स में दर्द होना शुरू हो जाता है। जो लोग काफी समय तक बिस्तर पर बैठकर काम करते हैं या सिटिंग वर्क करते समय सही तरीके से नहीं बैठते उनके गर्दन और कंधे जकड़ जाते हैं। कई बार उनमें सूजन भी आ जाती है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको कुछ खास एक्सरसाइज फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं गर्दन और कंधे के दर्द से राहत पाने में कौन सी Exercise रहेगी आसान। 


16


Neck stretches


अगर आपकी गर्दन में ज्यादा दर्द हो रहा या आप इससे जल्दी राहत पाना चाहते हैं तो आपको इस एक्सरसाइज से आराम मिलेगा। अपनी गर्दन को क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज घुमाने पर आपको दर्द से छुटकारा मिलेगा।


Shoulder Roll


अगर आपको कोई और तरीके से इस दर्द से छुटकारा पाना है तो आप अपने कंधों को कान तक लाकर फिर नीचे लाना और फिर ऊपर नीचे की प्रोसेस को दोहरा कर कंधे की मसल्स के दर्द से राहत पा सकते हैं। इससे आपको अकड़ी हुई मसल्स से थोड़ा अच्छा लगेगा।


Neck rotations


नेक रोटेशन एक्सरसाइज के जरिए भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आपको बस अपने सिर को गर्दन के बिलकुल नीचे ले जाकर आस-पास घुमाना हैं। इससे आपकी गर्दन का दर्द जल्दी चला जाएगा।


नेक रोटेशन


यह एक्सरसाइज कंधों और गर्दन के दर्द के लिए काफी लाभदायक है। इससे आपको काफी आराम भी मिलेगा। इससे आपकी मसल्स खुल जाएंगी और गर्दन का दर्द धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा।


कंधे और गर्दन में दर्द होने के क्या कारण होते हैं?


गलत पॉश्चर में बैठना, सोते समय ज्यादा तकिए का इस्तेमाल और अधिक व्यायाम करने से भी गर्दन और कंधों में दर्द होने लगता है। घर बैठे इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ Exercise कर सकते हैं। इससे भी आपको थोड़ा आराम मिलेगा।


18


घर पर गर्दन और कंधे के दर्द का सबसे अच्छा इलाज क्या है?


आइस पैक या हीटिंग पैड का उपयोग करने से गर्दन के दर्द से तेजी से राहत मिलती है। बर्फ सूजन को कम करता है।



(एकता)

Story You May Like