The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

रात को सोने से पहले पिएं 'केसर टी', गजब के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

केसर विश्व का सबसे कीमती पौधा है। केसर का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। यह एक लोकप्रिय मसाला है, जिसे 'क्रोकस सैटाइवस' नाम के फूल से निकाला जाता है। केसर अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। केसर का इस्तेमाल घर-घर में किया जाता है। इसके प्रयोग तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी चाय पीने से काफी फायदे होंगे। ज्यादातर लोगों को इसकी चाय पीना काफी पसंद होता है। लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि इसकी चाय कब पीनी चाहिए। जिससे आपको फायदा पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार केसर वाली चाय को रात में सोने से पहले पीने से शरीर को कई अद्बुत फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके फायदे, जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।


22


अगर आप केसर की चाय रात को पीकर सोते हैं तो इससे आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचेगा। यह आपके ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करता है। केसर में सफ्रेनल जैसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जिनका शरीर पर शांत प्रभाव पड़ता है। यह आपके दिमाग और शरीर को काफी आराम देती है। इतना ही नहीं नींद भी अच्छी आती है। केसर पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में सहायता करता है। बता दें कि केसर में क्रोसेटिन और क्रोसिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमें फ्री ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। इसकी चाय पीने से आपको चिंता, तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियों से भी राहत मिलती है। आपका शरीर स्वस्थ रहता है।


24


क्या केसर रात में पीना अच्छा है?
जी हां, केसर को रात में पीना अच्छा माना गया है। इसमें सफ्रानल जैसे यौगिक होते हैं। सोने से पहले केसर की चाय पीने से आपके दिमाग और शरीर को आराम मिलता है। नींद भी अच्छी आती है।


केसर क्या होता है
यह एक सुगंध देनेवाला पौधा है। इसके पुष्प की वर्तिकाग्र को केसर, कुंकुम, जाफरान अथवा सैफ्रन कहते हैं। जिसका मूल स्थान दक्षिण यूरोप है, यद्यपि इसकी खेती स्पेन, इटली, ग्रीस, तुर्किस्तान, ईरान, चीन तथा भारत में होती है।


26


केसर गर्म होता है क्या?
केसर का अंग्रेजी नाम (Saffron) है | इसकी प्रकृति खुश्क और गर्म होती है, इसलिए इसे सर्दी में रोजाना खाने की सलाह दी जाती है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। खास तौर पर इसका सेवन सर्दियों में किया जाता है। केसर पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।


केसर के क्या-क्या हैं फायदे
यह दर्द से राहत दिलाता है।
याददाश्त बढ़ाने में मदद कर सकता है।
यह सूजन रोकने में काफी फायदेमंद है।
यह लो ब्लड प्रेशर में मदद करता है।
इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है।
यह उम्र बढ़ने के संकेतों में मदद करता है।

(एकता)

Story You May Like