The Summer News
×
Sunday, 12 May 2024

Bollywood Actress Kajol ने इस वजह से खरीदा शानदार फ्लैट, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली (एकता): काजोल बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक है। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर साबित किया कि वह किसी से कम नहीं हैं। वह अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रही है। हाल ही में उनकी ओटीटी पर 2 वेब सीरीज ने काफी कमाई की है। उनकी 'लस्ट स्टोरिज 2' और 'द ट्रायल' को काफी लोगों ने पसंद किया है। अब अभिनेत्री ने अपने वर्कस्पेस को बढ़ाने का फैसला लिया। उन्होंने मुंबई में करोड़ों का शानदार ऑफिस खरीदा है। बता दें कि इससे पहले काजोल ने मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदी थी। तब भी वह काफी सुर्खियों में रही।


18


ऑफिस के लिए खरीदा नया प्लैट


काजोल ने मुंबई के ओशिवारा सिग्नेचर बिल्डिंग में 7.6 करोड़ का नया फ्लैट खरीदा है। ये फ्लैट 2493 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। जो उनके बंगले शिव शक्ति के पास ही स्थित है। मीडिया सूत्रों के अनुसार जिस बिल्डिंग में काजोल ने प्लैट खरीदा है, उसी में उनके पति यानी अजय देवगन के 5 प्लैट हैं। जिनकी कीमत 45 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये बिल्डिंग लोटस ग्रैंड्योर के पास है। जहां एशिया सहित कई टॉप कंपनियां हैं।


जानिए कब शुरू की करियर की शुरुआत


बता दें कि काजोल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म ' बेखुदी ' से की थी। काजोल प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार की प्राप्तकर्ता भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' और अन्य सहित कई हिट फिल्मों से अपने प्रशंसकों को खुश किया है। फैंस को उनकी हर फिल्म में एक्टिंग काफी पसंद आती है। हालांकि शाहरुख खान के साथ उनकी 12 फिल्में हैं। काजोल ने 50 फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को उनके चुलबुल अंदाज के लिए जाना जाता है।


 


जानिए काजोल ने कितने पुरस्कार जीते?


आपको जानकर खुशी होगी कि काजोल को 2021 तक 23 पुरस्कार मिले हैं, जिनमें छह फिल्मफेयर अवॉर्ड, पांच स्क्रीन अवॉर्ड, चार ज़ी सिने अवॉर्ड और एक-एक स्टारडस्ट अवॉर्ड और बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवॉर्ड और बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड शामिल हैं।

Story You May Like