The Summer News
×
Sunday, 12 May 2024

Big Boss फेम एक्ट्रेस Deepika Kakkar की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल लेकर पहुंचे पति शोएब

नई दिल्ली (एकता): Big Boss फेम एक्ट्रेस Deepika Kakkar और Shoaib Ibrahim यूट्यूब Vlogs के जरिए अपनी डेली रूटीन की झलकियां फैंस को दिखाते रहते हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से दीपिका और उनके बेटे रूहान की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें वायरल फ्लू हुआ था। रविवार रात को दीपिका की तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके चलते उन्हें देर रात अस्पताल ले जाना पड़ा। उनके पति ने बताया कि दीपिका की तबीयत बिगड़ गई थी। टीवी कपल इन दिनों जिंदगी के नए पड़ाव में हैं। उनका इसी साल बेटा हुआ था। शोएब ने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट दिया है।


11


एक्ट्रेस ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट


वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपना हेल्थ अपडेट दे रही हैं। उन्होंने बताया कि 'मैं अभी भी ठीक नहीं हूं। मेरे गले में दर्द हो रहा है। पिछले कई दिनों से मैं बीमार हूं। दीपिका ने बताया कि एक रात में मेरी तबीयत इतनी खराब हो गई कि मैं रोने लग पड़ी। फिर शोएब मुझे देर रात अस्पताल लेकर गए। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा भी बीमार है। 21 जून को रूहान का जन्म था।


 13


बेटे रुहान को पहली बार लेकर गए शॉपिंग पर


बता दें कि कपल अपने बेटे रुहान को पहली बार शॉपिंग पर लेकर गए। उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे पापा शोएब ने अपने बेटे के चेहरे को स्टिकर से छिपाया था। इसके बाद बेटे रुहान को पहली बार शॉपिंग पर ले जाते देखा गया। दोनों अपने बच्चे के लिए ढेर सारी सुंदर ड्रेसेस खरीद रहे थे। उन्होंने इस दौरान इकट्ठे बैठकर नाश्ता भी किया। 30 जुलाई 2023 को उन्होंने अपने इंस्टाहैंडल पर एक महीने के बेटे रुहान के क्वालिटी टाइम की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इसमें दोनों बाप-बेटे अपने बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे थे।


12


 

Story You May Like