The Summer News
×
Sunday, 19 May 2024

69th National Film Awards: जानिए किसकी झोली में आया बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में आज 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर तक को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के कलाकार सम्मानित हुए। इस किसी की नजर बस बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड को ढूंढ रही थी। आखिरकार वो घड़ी आई और फैंस का इंतजार पूरा हुआ। ये अवॉर्ड 2021 में रिलीज़ हुई फिल्मों को दिया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अपने नाम किया। आपको जानकर खुशी होगी कि बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अल्लू अर्जुन की झोली में आया। उनके फैंस और दर्शक अल्लू अर्जुन को बेस्ट नेशनल एक्टर का अवॉर्ड हाथ में देखकर काफी खुश हुए। जानकारी के मुताबिक गुरुवार यानि 24 अगस्त को नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट जारी की गई।


39


आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार बेस्ट अभिनेत्री की दौड़ में आलिया भट्ट् और कंगना रनौत के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन आलिया ने इस बार भी बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया। इतना ही नहीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी उसे ही मिला है। इसके अलावा मलायम एक्टर Joju George का भी नाम सामने आया। लेकिन अल्लू अर्जुन ने सब अभिनेताओं को पीछे छोड़ कर 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने हाथों में लिया। वहीं सभी सितारों ने जीते अवॉर्ड अभिनेताओं को बधाई दी।


41


यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट



बेस्ट एक्टर : अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्ट फीचर फिल्म : रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट (आर माधवन लीड एक्टर)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट/कृति सेनन
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी (छेल्लो शो)
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- RRR (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)


(एकता)

Story You May Like