The Summer News
×
Sunday, 28 April 2024

आजादी के 75वें वर्ष आगमन पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

लुधियाना: आजादी के 75वें वर्ष के आगमन पर कांग्रेस पार्टी की और से पंजाब के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इस कड़ी में हल्का पूरबी साबका विधायक संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में वार्ड नंबर2से लेकर 6नंबर वार्ड तक यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा की शुरुआत बहादर के रोड़ स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा को शीश नवा कर की गई।तिरंगा यात्रा बहादर के रोड़,आजाद नगर,काली सड़क,नूर वाला रोड़,काकोवाल रोड़,कैलाश नगर,गहलेवाल रोड़,राहों रोड़ से होती हुई बस्ती चौक में संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा में हल्का पूरबी पार्षद,वार्ड इंचार्ज,महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,एन.एस.यू.आई,ब्लाक प्रधान,वार्ड प्रधान,पार्टी कार्यकर्ता व अन्य सम्मलित हुये।इस अवसर पर साबका विधायक संजय तलवाड़ ने कहा आज सभी भारतीयों के लिये बड़े सम्मान की बात है।कि हम अपने देश की आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं।


कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी से पहले किये संघर्ष व आजादी के बाद देश को मजबूत करने के लिए जो योगदान दिया वो स्मरणीय है।कांग्रेस द्वारा आजादी की लड़ाई दौरान देश प्रति दी शहादतें भी किसी से कम नहीं।भारत देश की आजादी के लिये कुर्बानी देने वाले देश भक्तों को देश नमन करता है।इस अवसर पर पार्षद पल्लवी विनायक,पार्षद सुखदेव बावा,पार्षद हरजिंदर सिंह लाली,पार्षद नरेश उप्पल,पार्षद कुलदीप जंडा,पार्षद राजू अरोड़ा,पार्षद पति विपन विनायक,मोनू खिंडा,हैप्पी रंधावा,सरबजीत सिंह,गौरव भट्टी,पूर्व पार्षद वरिंदर सहगल, वार्ड इंचार्ज विजय कलसी,जगदीश लाल दीशा, जिला महिला कांग्रेस प्रधान मनीषा कपूर,ब्लाक प्रधान हरजिंदर सिंह,सुरिंदर कौर ब्लाक प्रधान,मनमीत कौर,कोमल खन्ना,सन्नी पाहुजा,कमलजीत सिंह बाबी,कपिल मेहता,सागर उप्पल व अन्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुये।


Story You May Like