The Summer News
×
Sunday, 19 May 2024

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में साइकिल बन रहा है लोगों के परिवहन का साहारा, तेल की किल्लत से अब बढ़ रही मांग

गीता कुमारी


चंडीगढ़ : श्रीलंका ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में सभी चीजों की कमी है। पेट्रोल  डीजल के दाम आसमान छु रहे है ऐसे में देश में अब लोग साइकिल को अपने परिवहन का सहारा बना रहे है। देश में साइकिल की माँग बढ रही है।


Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में खाने – पीने के सामान से लेकर ईंधन तक  सभी चीजों की कमी है जिसके कारन अब सभी चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ चुके हैं. लोग सड़को पर आकर प्रदर्शन कर रहे है। देश में र्इंघन की भी कमी है जिसके कारन वाहनों के चक्के थम गए हैं। ऐसे में जिन्दगी की रफ्तार को बनाए रखने  के लिए लोग विकल्प के रूप में साइकिलों को चुन रहे है।


जीवन चलने का नाम है और इस बात को श्रीलंका वासी अच्छे से जानते है। इसलिए तो अब अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए साइकिल को अपना साहारा बना रहे है। महंगाई और किल्लत ने उन्हें इसके लिए मजबूर कर दिया है। आम और खास सभी लोग आवश्यक कामकाज के लिए साइकिल को सहारा बना रहे हैं।


घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा पेट्रोल:-  लोगों का कहना हे कि उन्हे घंटों कतारों में लगने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। देश में पेट्रोल की इतनी कमी है कि हमारे पास गाड़ी होते हुए भी हम कही जा-आ नही सकते। अब हम साइकिल की सवारी को जबुर है। हमें घंटों की दुरी साइकिल से ही तय करनी पड़ रही है।


आपकों बता दे कि देश के राष्ट्रपति राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे कुछ दिन पहले देश छोड़कर भाग चुके है और अब उनके भाई बासिल राजपक्षे विदेश फरार होना चाहते थे लेकिन एयरपोर्ट कर्मचारियों ने इसका जोरदार विरोध किया जिससे उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा।


Story You May Like