The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

Night शिफ्ट में काम करने से पहले जरा इन बातों पर दें ध्यान, नहीं तो आप खो सकते हैं अपनी 'याददाश्त'!

आज के समय में लोग कई तरह की अलग-अलग जॉब करते हैं। कई लोग मॉर्निंग शिफ्ट तो कई नाइट जॉब करना पसंद करते हैं। लेकिन लोगों को मजबूरी में यह शिफ्ट करनी पड़ती है। हाल ही में जो लोग नाइट शिफ्ट करते हैं उनपर रिसर्च की गई है, जिसमें कई हैरान कर देने वाले परिणाम सामने आए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि नाइट शिफ्ट करना से आप पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। कई लोगों का इसमें मेमोरी लॉस का रिस्क बहुत ज्यादा है। ब्रेन पर गलत असर पड़ता है। दुनियाभर में 9-5 जॉब करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है।


इन लोगों की ब्रेन हेल्थ पर पड़ता है असर
जो लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं उनकी ब्रेन हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। रात के समय काम करने से कम उम्र के युवा और बुजुर्ग लोगों में याददाश्त खोने का प्रभाव पड़ता है। क्योंकि देर रात तक ऑफिस का काम करने वालों को पीड़ित होने की संभावना ज्यादा रहती है।



28


ओवरटाइम करने वाले युवा भी खतरे में
बता दें कि जो लोग अपने टाइम से ज्यादा यानि ओवरटाइम करते हैं। वह अपनी भावनाओं, विचारों और काम का प्रबंधन सही तरीके से नहीं कर पाते। 21 प्रतिशत लोग 8-9 घंटे की शिफ्ट के मुताबिक काम करते हैं।


29


क्या नाइट शिफ्ट में काम करना अच्छा है?
नाइट शिफ्ट में काम करने से व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। उसकी सोने और खाने की आदतों में काफी बदलाव होने लगता है, जिसका सीधा सेहत पर पड़ता है। इससे हार्ट अटैक, डायबिटीज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

(एकता) 


 

Story You May Like