The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

लुधियाना के सेंट्रल जेल में मां बेटे को चरस पहुंचाने गई गिरफ्तार

डीएल डॉन, लुधियाना: पंजाब में नशे का व्यापार लगातार फलते फूलते जा रहा है। जमाना क्या उल्टा आ गया है एक मां ने अपने बेटे को चरस पहुंचाने एक महिला लुधियाना सेंट्रल जेल पहुंच गई। सेंट्रल जेल में बंद बेटे को चरस पहुंचाने के लिए आई महिला को जेल गार्ड ने मौके पर ही पकड़ लिया। उसके कब्जे से नशा बरामद करके उसे थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस के हवाले कर दिया गया।


थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने महिला तथा जेल में बंद उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है। एसआई जनक राज ने बताया कि महिला की पहचान किला मोहल्ला कि वाल्मीकि नगर निवासी पुष्पा के रूप में हुई है। पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट सुखदेव सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Story You May Like