ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
सीमेंट प्लांट में अचानक घुसा तेंदुआ, मजदूर पर किया जानलेवा हमला, ऐसे बची जान
झुंझुनू (एकता): राजस्थान के झुंझुनू जिले के जंगली इलाके में उस समय अफरातफरी का माहौल बना, जब सीमेंट प्लांट में काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान कर मजदूर को बचाया। वहीं इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामला नवलगढ़ जिले का है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को प्लांट में तेंदुए की घुसने की सूचना लोगों को मिली तो सब इकट्ठे हो गए। इस दौरान तेंदुए ने एक मजदूर पर पीछे से हमला किया। मजदूर का अस्पताल में इलाज करवाया गया। जयपुर से वन विभाग की टीम बुलाई गई।