The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

जानें क्यों विधायकों से वन-टू-वन फीडबैक लेने उतरे शीर्ष नेता!!

राजस्थान - विधानसभा चुनावों जलद ही होने जा रहे है। इस के साथ ही बता दें कि चुनावों को लो कर कल से तीन दिन तक हर कांग्रेस विधायक से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और साथ ही प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा वन टू वन मिलकर फीडबैक लेंगे। पर क्या आपको लगता है कि शीर्ष नेतृत्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद तथा जैसलमेर विधायक रूपाराम के बीच जो दो धड़ों में कांग्रेस बंटी है, एकजुट कर पाने में सफल हो पाएंगे.


दरअसल बता दें कि जैसलमेर कांग्रेस में नगर परिषद चुनाव से लगातार विवाद चल ही रहा है जिसको लेकर विधायक और मंत्री गुट के रास्ते भी एक दुसरे से बिलकुल अलग-अलग हो गए हैं। इतना ही नहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दोनों के समर्थक अलग-अलग ही नजर आते हैं। हालात इस प्रकार के हो गए है कि पंचायती राज चुनावों में भी दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ चल रहे है। राहुल गांधी जिस तरहा मुख्यमंत्री गहलोत व पायलट के हाथ मिलाकर एकजुटता प्रदर्शित की थी। लेकिन ये हाथ भी गहलोत और पायलट के हाथ मिलाने जैसा ही साबित हुआ।


 

Story You May Like