The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

जानिए कितना खतरनाक है Zika Virus, लोगों को कैसे करता है संक्रमित, पढ़ें क्या हैं लक्षण

कोरोना, डेंगू के बाद अब Zika Virus अपने पैर पसार रहा है। बता दें कि यह वायरस काफी खतरनाक होता है। यह व्यक्ति के नर्वस सिस्सटम को नुकसान पहुंचाता है। यह वायरस मच्छरों से फैलता है। इसके ज्यादा मामले मुंबई में सामने आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार जिस भी व्यक्ति को यह बीमारी होती है उसे सबसे पहले तेज बुखार होता है, फिर बॉडी में दर्द उठने लगता है। यह शरीर में धीरे-धीरे फैलता है। फिर इसके गंभीर Symptom देखने को मिलते हैं।


17



जानिए क्या हैं इसके लक्षण
जोड़ों में दर्द
बुखार
खुजली
सिरदर्द और थकान
उल्टी
खुजलीदार त्वचा
भूख की कमी
ठंड लगना



What is Zika Virus

यह वायरस एक हफ्ते तक रहता है। कई लोगों को तो वायरस का पता होने के बाद चलता है। यह यूरिन और ब्लड टेस्ट करवाने के बाद इसका पता चलता है। जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। ज्यादातर ये एडीज मच्छर पानी में पनपते हैं। ये मच्छर दिन और रात के समय काटते हैं। जीका एक गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में जा सकता है।


जीका वायरस होने से क्या होता है?
बता दें कि जीका वायरस रोग मुख्य रूप से एडीज मच्छरों द्वारा प्रसारित एक वायरस के कारण होता है, जो दिन के समय काटता है। इसमें बुखार, दाने, नेत्रश्लेष्मलाशोथ, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, अस्वस्थता या सिरदर्द शामिल होते हैं।


पढ़िए इस वायरस से बचाव के टिप्स
इस वायरस से बचने के लिए हमें मच्छर के काटने से बचाव करना चाहिए।
घर के आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए, ताकि मच्छर अंदर न आ सकें।
बदलते मौसम में फुल स्लीव्स कपड़े पहन कर रखें।
खुद को हाइड्रेट रखें और नारियल पानी पीएं।
मच्छरदानी लगाकर सोएं।
इम्युनिटी को बूस्ट करें।


 (एकता)

Story You May Like