The Summer News
×
Sunday, 28 April 2024

हर्ष और उल्लास के त्यौहार होली ने किया स्वयंसेवकों में नव ऊर्जा का संचार

लुधियाना,28 मार्च(दलजीत विक्की) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 25 मार्च को विश्वकर्मा जिला के कलगीधर और वर्धमान भाग में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। कलगीधर भाग के शांति नगर के कार्यक्रम में विश्वकर्मा जिला के सहजिला संघचालक खिलार चंद ने स्वयंसेवकों को बताया कि होली का पर्व हर्ष और उल्लास का पर्व है। होली के पर्व से ही संघ कार्य में तीव्रता आरंभ हो जाती है। इसमें सहजिला कार्यवाह मुनीश कुमार सहित 162 स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



वही दूसरी ओर वर्धमान उपभाग का कार्यक्रम सुखदेव नगर में संपन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिध व जिसमें विभाग संघ चालक महेंद्र पाल जैन, जिला संघ चालक ऋषि पारीख विभाग कार्यवाह दलबीर नंदा और जिला कार्यवाह विनोद कुमार सहित 133 स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विभाग संघचालक महेंद्र पाल जैन व जिला संघचालक ऋषि पारिक ने स्वयंसेवकों में नव ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने बताया कि हमारे पुरखों के त्याग और बलिदान से ही आज अपने संगठन का विशाल स्वरूप देखने को मिलता है।

Story You May Like