The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी सौगात, जानिए क्यों नहीं बढ़ेंगी खाद्य तेल की कीमतें

दिल्ली (एकता): इस बार ग्राहकों को त्योहारी सीजन से पहले ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। बता दें कि अब खाद्य तेल कंपनियों की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। मीडिया सूत्रों के अनुसार त्योहारों के बाद खाद्य तेल की कीमतें इस साल दिसंबर से लेकर अगले साल अप्रैल-मार्च तक बढ़ सकती है। इसका असर तेल उत्पादक देशों में देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गूड्स (FMCG) कंपनियों का कहना है कि इंटरनेशनल सप्लाई अच्छी है, जबकि देश में सोयाबीन की कम फसल बारिश के कारण ठीक नहीं है। फिर भी उनका दावा है कि खाद्य तेल कंपनियों की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।    


7


जानिए क्यों नहीं बढ़ेंगे खाद्य तेल के दाम


बारिश के कम होने से कई कंपनियां परेशान हैं, क्योंकि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में नॉन बासमती राइस की फसल के लिए अच्छी बारिश नहीं हुई है। सोयाबीन और मूंगफली की फसल के लिए मानसून क्रिटिकल है। ऐसे में कीमत में अभी बढ़ोतरी की उम्मीद कम है। भारत ने बड़े स्तर पर खाद्य तेलों का आयात किया है, जिससे इसकी कीमतें नहीं बढ़ेंगी।


इस महीने बढ़ सकती है कीमतें


भारत के 717 में से 287 जिलों में 1 जून से 4 अगस्त के बीच बारिश में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश कम होने से धान के साथ ही कुछ अन्य फसल इस राज्य में प्रभावित हो सकती है। जिससे ग्राहकों को कुछ जरूरी चीजों पर ज्यादा पैसे देने पड़ सकते है।


खाद्य तेल की कीमतें क्यों घट रही हैं?


तेल की कीमतों में कमी अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी और खाद्य तेलों पर आयात शुल्क कम होने से उन्हें सस्ता होने के मद्देनजर आई है।


 

Story You May Like