The Summer News
×
Tuesday, 14 May 2024

CIA स्टाफ ने दो आरो\पियों को अवैध ह. थियार सहित किया गि. रफ्तार, मध्य प्रदेश से पंजाब में हथि\यारों की करते थे तस्क.री

जालंधर : (राघव जैन) मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियार लाकर बेचने वाले दो आरोपियों को जालंधर कमिश्नर रेट सीआईए स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 अवैध देसी पिस्तौल और 32 बोर के 10 मैगजीन बरामद किए हैं। जालंधर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों ने कब बोला है कि वह मध्य प्रदेश से 22 हजार रुपए के हिसाब से एक पिस्टल को पंजाब में लाकर 70 से 80 हजार रुपए में बेचते थे। आपको बता दे की पिछले कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने पंजाब के पांच बदमाशों से अवैध हथियार की खेप बरामद कर गिरफ्तार किया था।

 

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताते हुए कहा कि उनकी सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दो आरोपियों को अवैध हथियारों के संग पकड़ा है। आरोपी मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी का धंधा करते हैं और यह एमपी से सस्ते दामों में हथियार लाकर पंजाब के संदिग्ध लोगों को महंगे दामों में बेचते थे। उन्होंने बताया आरोपी बस के जरिए फगवाड़ा से जालंधर में दाखिल हुए परागपुर पुलिस चौंकी के नजदीक लिंक रोड पर किसी निजी वाहन इंतजार कर रहे थे,तभी सीआईए पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और शक के आधार पर आरोपियों की तलाशी ली तो उनसे अवैद हथियार बरामद हुए,जिसकी आरोपी पंजाब में तस्करी करने वाले थे। पुलिस नहीं आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि दिलप्रीत ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके पिता बिजली का काम करते है। वहीं अजीत ने भी 12वीं पढ़ाई की है। दिलप्रीत ने अपने पास के गांव के अजय कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियार की खेप लेकर आया था।अपनी हिफाजत के लिए आरोपियों ने एक-एक पिस्टल अपने पास भी रखा था।

 

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि आरोपी बस के जरिए 5 दिसंबर को अमृतसर से दिल्ली गए और दिल्ली से इंदौर गए और वहां हथियारों की तस्करी करने वाले जानकारी से हथियार खरीदे। वहां से हथियार खरीद कर आरोपी बस के जरिए जालंधर आए और परागपुर लिंक रोड पर पुलिस ने आरोपियों को अवैध हथियारों संघ काबू कर लिया। आरोपियों ने माना है कि वह मध्य प्रदेश से 22 हजार रुपए में हथियार खरीद कर उसे पंजाब में 70 से 80 हजार रुपए में बेचते थे। आरोपियों ने चौंकाने वाले कुलसी में कहा कि पंजाब हरियाणा राजस्थान और राज्य और जिलों के गैंगस्टर व बदमाश वहीं से हथियार खरीदते हैं और अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

Story You May Like