The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

दादी की शर्मनाक हरकत: पोते की चाह में 10 महीने की बच्ची की ह+त्या

चितौड़गढ (एकता): राजस्थान के चितौड़गढ में दरिंदगी की हद पार करने का मामला सामने आया है, जहां पोते की चाह में 10 महीने की बच्ची की उसकी दादी ने ही हत्या कर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार दादी ने पानी की टंकी में बच्ची को डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि इस घटना में आरोपी महिला का भतीजा भी आरोपी था। क्योंकि उसने साथ दिया था। मामला 29 अक्टूबर 2022 का है।


आरोपी दादी इस मामले में फरार चल रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास गुप्त तरीके से घटना के कारणों का पता कर हत्यारों को ढूंढा। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की दादी और ताऊ ने उसकी किडनैपिंग की झूठी अफवाह भी फैला दी, जिससे लोगों का ध्यान उनकी और से हट जाए।

Story You May Like