ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅੱਜ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਰੋਡ ਸ਼ੋ ਲੈਣਗੇ ਹਿੱਸਾ
मोटापा ही नहीं इन बीमारियों को भी कंट्रोल में रखता है यह कमाल का फ्रूट, जानें गजब के फायदे
आज के समय में हमें अपनी सेहत अच्छी रखनी चाहिए। अगर सेहत तंदुरुस्त रही तो हमारी बॉडी अच्छी रहेगी। जिसके लिए हमें अपनी डाइट में कुछ फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि फल खाने भी हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इनमें से एक ऐसा फ्रूट है जो कि मोटापा ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर रखता है। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। यह फल ज्यादातर एशिया, मैक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका में पाया जाता है। इसके कई सारे नाम हैं। जैसे स्ट्रॉबेरी पियर, पिथहाया। यह कुछ कीवी और तरबूज जैसा होता है। यह मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। यह कि डायबिटीज जैसी बीमारियों को भी ठीक करता है।
जानिए इस फल को खाने से क्या मिलते हैं गजब के फायदे-
ड्रेगन फ्रूट खाने में काफी Tasty भी होता है। इसकी बाहरी परत लाल बैंगनी रंग की होती है और अंदर का गूदा सफेद या गुलाबी रंग का होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर भरपूर पोषण तत्व मौजूद होते हैं जो अलग कार्यों में सहायक होता है।
पौष्टिकता: ड्रेगन फ्रूट में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
Antioxidant प्रॉपर्टीज: यह फल Antioxidant से भरपूर है, जो बॉडी में फ्री radicals को खत्म करते हैं।
पाचन: यह फल खाने से हमारी पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसमें डायटरी फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाता है।
चर्बी घटाना: इसमें हाई-फाइबर होता है, जिससे यह वजन घटाने में काफी मदद करता है। यह कैल्शियम और फास्फोरस की मौजूदगी हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है।
त्वचा के लिए लाभकारी: यह फल हमारे चेहरे के लिए भी अच्छा होता है। इसमें विटामिन C होता है और यह जल्दी बुढ़ापे के लक्षणों को दिखने से रोकता है।
ड्रैगन फ्रूट को भारत में क्या कहा जाता है?
ड्रैगन फ्रूट को कमलम नाम से भी पुकार सकते हैं। इस फल ने दुनियाभर के उत्पादकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
ड्रैगन फ्रूट कब खाना चाहिए?
यह ड्रैगन फ्रूट रात को खाने में फायदेमंद रहता है। इससे अच्छी नींद आती है। क्योंकि पोषण तंत्र फलों में मौजूद शुगर को जल्दी ब्रेक करता है। लो कैलोरी वाले इस फ्रूट को डेली ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता है। ज्यादातर फलों को खाने का समय सुबह होता है।
(एकता)