The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

Night Diet Tips: अगर आप भी खाते है रात को ये चीजें तो हो जाए सावधान

गीता कुमारी


चंडीगढ़ : Night Diet Tips: हमें हमेशा ही रात के समय कुछ हल्का खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह हमारे शरीर को रात के समय में पुरा आराम देता है और हम चैन की नींद लेते है। वही अगर हम रात को भारी खाना खाकर सोते है तो इससे हमारे शरीर को रात के समय भी काम करना पड़ता है, जिससे हमारे शरीर मे कई सारी समस्याएं आ सकती है जैसे एसिडीटी, ब्लोटिंग, मोटापा  ओर भी कई सारी परेशानियां आ सकती है। इसलिए रात के समय में कुछ चीजों से परहेज करना जरुरी है। तो आइए बताते है कि रात में किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।


रात के समय में हल्का फुल्का खाना हमारे शरीर को चुस्त- दुरुस्त और एनरजैटिक रखता है वही भारी खाना हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है जिसके सेवन से बचना जरुरी है।


1}  रात के समय में कई लोग चावल खाना पसंद करते है लेकिन यह हमारे लिए नुकसान दायक सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह काफी Heavy होता है जिसे पचाने में हमारे शरीर को काफी समय लगता है और चुकी रात में हमारे शरीर को आराम की जरुरत होती है इसलिए ये नुकसान दायक हो सकता है। इस से गैस जैसी परेशानियाँ आ सकती है ।


2}  रात के समय में ज्यादा रोटी का सेवन भी नुकसान दायक है इसलिए कोशिश करें की एक या दो रोटी का ही सेवन आप रात में करें।


3}  कई लोग रात में रेड मीट का सेवन करने के शौकीन होते है पर ये हमारे शरीर के पाचन शक्ति को खराब कर सकता है।


4}  आज के समय में लोग चाय coffee के इतने शौकीन हो चुके है की वो रात में भी इसका सेवन करते रहते है पर यह अनिद्रा को हमारे जीवन में जगह देता है जो हमारे लिए सही नही है।


5}  आजकल लोगों के लिए देर रात तक शराब पिना आम हो गया है, पर यह आपके शरीर के लिए बहुत ही घातक हो सकता है।


6}  रात के समय में डार्क चाकलेट का सेवन भी हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है, यह हमारे शरीर में नींद को को प्रभावित करता है।


Story You May Like