The Summer News
×
Sunday, 19 May 2024

प्रख्यात कवयित्री डॉ. जसप्रीत कौर फलक बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय थाई भारत गौरव सम्मान से सम्मानित

थाईलैंड :  देश की राजधानी बैंकाक में 9 और 10 जून को थाई भारत कल्चरल लॉज, थाईलैंड हिंदी परिषद, साहित्य संचय शोध द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित थाईलैंड साहित्य उत्सव में प्रख्यात कवयित्री डॉ.जसप्रीत कौर फलक को उनके साहित्यिक योगदान के लिए थाई भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डा.फ़लक ने अपना शोध पत्र पेश किया। उनकी नव प्रकाशित किताब इश्क समन्दर भी जारी हुई।


इस वक्त मंच पर थाई भारत कल्चरल के अध्यक्ष चिराफत, थाईलैंड हिंदी परिषद बैंकॉक के अध्यक्ष सुशील धनुका, शिखा रस्तोगी, साहित्य, संचयन शोध संवाद के मनोज कुमार, संजय कुमार, सुमन रानी तथा जापान से रमा शर्मा मलेशिया से अंजू पुरोहित आदि उपस्थित थे। साथ ही काव्य पाठ सत्र में अपनी कविताओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनकी इस सफलता के लिए विभिन्न हिंदी, पंजाबी साहित्यकारों, प्राध्यापक मित्रों आदि ने बधाइयां दी।

Story You May Like