The Summer News
×
Monday, 13 May 2024

Chandrayaan-3 की लैंडिंग देखने के लिए Bollywood स्टार्स भी बेहद एक्साइटेड, जानिए कैसा दिया रिएक्शन

आज पूरा भारत मून मिशन यानी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हर किसी की निगाहें इसी पर ही टिकी हुई है। खास बात यह है कि आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारों को भी इस पल का खास इंतजार है। वह इस लैंडिंग के लिए दुआ कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड जगत के महानायक अमिताभ बच्चन, करीना कूपर, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, अनुपम खेर सहित कई सितारों ने अपना इस पर रिएक्शन दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर 'चंद्रयान-3' की लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर होगी। जो कि ऐतिहासिक पल है।



कृति सेनन ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर कहा कि एक एक्ट्रेस और भारत की नागरिक होने के नाते वह इसको लेकर काफी बेकरार है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ बैठकर शाम को इसका खूबसूरत नजारा देखेंगी। अभिनेत्री ने भारत को 'ऑल द बेस्ट' कहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में आगे है।



15



अभिनेता आयुष्मान खुराना
ने भी चंद्रयान 3 को लेकर खूबसूरत रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि भारतवासी होने के नाते यह काफी खुशी की बात है। इसके अलावा अन्यया पांडे ने भी इस बड़ी कामयाबी के लिए खुशी जताई और भारत को बधाई दी।


17



अनुपम खेर
ने भी 'चंद्रयान-3' की सफलता के लिए दुआ की। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर लिखा, "आज घर के मंदिर में Chandrayaan 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।


18



बॉलीवुड जगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की।


21



अभिनेता परेश रावल ने चंद्रयान 3 को लेकर कहा कि यह भारत के लिए ग्रेट अचीवमेंट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी बधाई दी।

24


अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी चंद्रयान 3 पर खास रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बच्चों के साथ देखूंगी"।


22


अभिनेता मनोज जोशी ने ट्वीट कर लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि चंद्रयान-3 जल्द ही लैंडिंग करेगा।



23


(एकता)

Story You May Like