The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने से ग़ुस्साए भाजपा एससी मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला

-राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद और चरमरा गई है- जतिन्दर गोरयन
- कांग्रेस सरकार शुरू से ही दलितों पर अत्याचार करती आ रही है


लुधियाना,3 सितंबर(दलजीत विक्की) राजस्थान के प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में रोष स्वरूप भारती जनता पार्टी एससी मोर्चा के अध्यक्ष जतिंदर गोरियान के नेतृत्व में समराला चौंक में रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया।और इस दौरान अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई।इस प्रदर्शन में भाजपा के जिला सचिव धरमिंदर शर्मा मौजूद रहे।


इस दौरान एससी मोर्चा के अध्यक्ष जतिंदर गोरयन ने कहा कि कांग्रेस सरकार शुरू से ही दलितों पर अत्याचार करती आ रही हैउन्‍होंने कहा कि राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है इससे भी बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद और चरमरा गई है मुख्यमंत्री और मंत्री गुटीय झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं,और बचा हुआ समय दिल्ली में एक राजवंश को खुश करने में व्यतीत हो रहा है।इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है. आए दिन महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है।जो दलित कांग्रेस सरकार में है उनको शर्म आनी चाहिए की किस तरह एक जनजाति की महिला पर राजस्थान में अत्याचार होता है|


इस मौके पर भाजपा टिब्बा रोड मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार,एससी मोर्चा जिला महामंत्री राजन गिल,
एससी मोर्चा जिला के महामंत्री दिनेश पासी,टिब्बा रोड मंडल के महामंत्री दीपक झाउपाध्यक्ष रोशन राव,राजबीर सिद्धू, विजय खटक,मन्नू अरोड़ा, भुषण कुमार,एकलव्य,राहुल कल्याण,लाल चंद भारती, अरविंद सिंह,मोनू कटारिया, अभय दिसावर,शिव दयाल व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे

Story You May Like