The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पंजाब प्रधान बने अंकित सैनी

लुधियाना,20 सितंबर(दलजीत विक्की) आल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक मथुरा में संपन्न हुई।जिसकी अगवाई संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने की।बैठक में सर्वसम्मति से लुधियाना महानगर के जुझारू व कर्मशील भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के वरिष्ठ नेता अंकित सैनी को पंजाब प्रधान नियुक्त किया है।


अंकित सैनी प्रदेश युवा मोर्चा के कार्यालय सचिव व भाजपा युवा मोर्चा के लुधियाना देहाती प्रधान रहे और इस संस्था के प्रदेश उपप्रधान के पद पर रह चुके है उनके द्वारा किये गये संस्था एक कार्यों व सेवाएं देखते हुए उनको पदोन्नत करते हुए पंजाब प्रदेश प्रधान लगाया गया है।


इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश प्रधान अंकित सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी,ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रधान प्रदीप सैनी सहित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए वहाँ उपस्थित सभी को विश्वास दिलाया कि वे संस्था द्वारा उन्हें दी गई ज़िम्मेवारी को पूरी ईमानदारी,निष्ठा व लग्न से निभायेंगे और सैनी समाज के उत्थान के लिये दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे और सदैव समाज व संस्था प्रति समर्पित होकर संघर्षशील रहेंगे।

Story You May Like