The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

12वीं की छात्रा से सामूहिक दु+ष्कर्म के बाद की ह+त्या, घटना में शामिल थी पीड़िता की सहेली

सीकर (एकता): राजस्थान के सीकर जिले में एक हैवानियत की हद पार करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार पीड़िता अपने ननिहाल में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही है।


हैरानी की बात यह है कि इस घटना में पीड़िता की सहेली भी शामिल है। बता दें कि मृतका के पास सहेली का फोन आया था। उसके बाद वह उससे मिलने चली गई। लेकिन वहां पहले से ही 3 लड़के मौजूद थे। जो लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं।


आरोपियों ने पहले उसको जूस में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। फिर उसके साथ होटल में वारदात को अंजाम दिया। परिवार वालों का आरोप है कि लड़के पहले भी पीड़िता को परेशान करते थे। मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि घटना में मृतका की एक सहेली भी शामिल है। परिजनों ने मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के विरोध में बीकानेर-जयपुर पर चक्काजाम किया। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। 

Story You May Like